Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 फरवरी 2024
कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए शातिर चोरों ने नगर के मोहल्ला पाठक नई कॉलोनी निवासी अनीता पाल के यहां अपनी करतूत को अंजाम दिया। बताया गया कि अनीता के पति कुलदीप की 20 दिन पहले मौत हो गई थी। शव के अंतिम संस्कार के लिए अनीता शव को लेकर अपनी ससुराल कम्पिल क्षेत्र के गांव नगला विधि चली गई थी। गुरुवार की शाम पड़ोसियों ने जब उनके घर का मैन गेट खुला देखा तो उन्होने इसकी सूचना अनीता पाल को दी। जिस पर देर शाम को अनीता परिजनों के साथ अपने घर पहुंची ।जहां देखा कि मैन गेट का ताला टूटा हुआ है। वहीं कमरे का भी ताला टूटा पडा देख जब वह अन्दर गयी । तो अपनी बर्बादी का नजारा देख परेशान हो गयी । चोरो ने सेफ अलमारी, बक्शे बेड लॉकर सब को तोड दिया था । जीने और किचन के भी ताले तोड़ दिए थे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । जांच पड़ताल की । अनीता ने बताया कि चोर उसके 20 हजार रुपय नकद के अलावा सोने के झाले, झुमकी, हार, कमर बंद, बच्चो की पायलें, तीन अंगूठी व अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी की घटना से सनसनी फैल गई ।पुलिस आस-पास के शातिरों पर भी निगाह गड़ाए हुए है । साथ ही मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरो को भी खंगाला जा रहा है। इस चोरी की घटना से लोगों में दहशत युक्त आक्रोश दिखाई दे रहा है । लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों का खुलासा न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं । इसलिए जैसे भी हो जल्दी से जल्दी चोरी की घटनाओं का खुलासा कर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug