Farrukhabad news 31 सप्ताह का कड़ा सैनिक प्रशिक्षण पूरा कर 565 अग्निवीर व रिकूट्स देश सेवा की शपथ ले हुए राजपूत रेजिमेंट में शामिल

IMG 20251202 WA0226

Farrukhabad news फतेहगढ़ / फर्रुखाबाद ( उ० प्र० )
31 सप्ताह के कड़े प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद मंगलवार को राजपूत रेजिमेंट सेंटर में 565 अग्निवीर और रिकूट्स ने भारतीय सेना में औपचारिक रूप से शामिल होकर देश सेवा की शपथ ली। टैक्स्टिक्स, हथियारों, युद्धक प्रशिक्षण, माइकल डिसिप्लिन और युद्ध सेवा जैसे विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इन सैनिकों ने पासिंग आउट परेड में उत्साह और उमंग के साथ मार्च किया।
पासिंग आउट परेड की सलामी ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा, युद्ध सेवा मेडल, कमांडेंट, राजपूत रेजिमेंट सेंटर ने ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सभी नव-भर्ती सैनिकों का मनोबल बढ़ाया और उनसे भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान किया। परेड ग्राउंड पर माता-पिता और परिजनों ने सैनिकों की शानदार परेड देख भावुक पल महसूस किए।राजपूत रेजिमेंट सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त अग्निवीर और रिकूट्स अब देशभर की विभिन्न बटालियनों में अपनी सेवाएं देने के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सेंटर ने 427 अग्निवीर और 138 रिकूट्स को सेना में नियुक्ति प्रदान की।परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीर को “बेस्ट अग्निवीर” और बेस्ट रिकूट को “ओवरऑल बेस्ट इन मेरिट” के खिताब से सम्मानित किया गया। कुल 06 पुरस्कार विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।कमांडेंट ब्रिगेडियर डिसूजा ने कहा कि देशसेवा का यह पवित्र दायित्व इन युवा सैनिकों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को युद्ध और आधुनिक सुरक्षा तकनीकों में लगातार दक्ष रहने का संदेश दिया।परेड के बाद नव–सैनिकों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और सेना की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने की शपथ ली।
रिपोर्ट :- दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes