KAIMGANJ NEWS महान सूफ़ी संत के मुरीदों ने उनके समाधि स्थल पर माथा टेक की खिराजे -ए – अकीदत पेश

IMG 20251130 WA0235

KAIMGANJ NEWS – आयोजन अवसर पर देश के कोने -कोने से आए भक्तों ने सतसंग में भाग ले जताई सूफी संत के प्रति आस्था
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र के गाँव कुवंरपुर इमलाक (रायपुर )ईदगाह स्थित सूफी संत महात्मा रामचंद्र जी महाराज के सतगुरु मौलाना शाह फ़ज़ल अहमद खां नक़्शबंदी के 118वें परिनिर्वाण दिवस पर रविवार को देशभर से आए उनके सैकड़ों मुरीदों ने समाधि पर माथा टेक कर ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश की। समाधि स्थल परिसर में आयोजित आध्यात्म एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित विशाल सतसंग कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से आए आध्यात्मिक साधकों ने भाग लेकर भजन व सूफियाना कलाम के माध्यम से उन्हें याद कर उपस्थित लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया ।
समाधि की व्यवस्था देख रहे सूफी शाह हुसैन ने बताया कि हुज़ूर मौलाना शाह फ़ज़ल अहमद साहब ने 30 नवम्बर 1907 को शाम पांच बजे शरीर त्याग दिया था। तब से हर वर्ष इस तिथि पर देश के अलग-अलग हिस्सों से अनुयायी यहां आकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि मौलाना शाह फ़ज़ल अहमद नक़्शबंदी फतेहगढ़ रायपुर के महात्मा रामचंद्र लाला जी महाराज के गुरु रहे हैं। आज महात्मा रामचंद्र जी के नाम पर दुनियाभर में दो दर्जन से अधिक सतसंग संस्थान चल रहे हैं, जो आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में रामश्रम श्रीकृष्ण सतसंग सिकंदराबाद के अध्यक्ष अभिषेक, बिहार से न्यायाधीश कन्हैया लाल, जज दिव्यांश पाल, जज अमन वर्मा, पटना से संजय शर्मा, बिहार आवाज के एके उपाध्याय, चिकित्सा अधिकारी सलिल बाजपेयी, विनय सक्सेना, प्रदीप विसारिया, सौराज सिंह, नृपेश गुप्ता, गिरीश सक्सेना, राज सिंहानिया, अमूल्य घोष, विवेक मित्तल, साहसी बालिका टीम की अध्यक्ष खुशबू मिश्रा सहित सैकड़ों सतसंगी उपस्थित रहे। सभी ने महान सूफी संत के 118 वें परिनिर्वाण दिवस पर अवसर पर उन्हें पूरी श्रद्धा व आस्था से नमन कर उनके बताए मार्ग का अनुशरण करने के लिए मौजूद लोगों को प्रेरित कर मानवीय सरोकार युक्त जीवन शैली अपनाने का आवाह्न किया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes