Farrukhabad news आगे पीछे जा रहे दो ट्रैक्टरों के बीच में दबी पिकअप , दुर्घटना में एक युवक की हुई दुखद मौत

IMG 20250324 WA0237

Farrukhabad news – मृतक युवक, पिकअप गाड़ी से गाजियाबाद जाने के लिए घर से निकला था
फर्रुखाबाद : –
लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के कारण पिकअप में बैठे युवक की दुखद मौत की घटना जनपद के थाना अमृतपुर क्षेत्र की बताई जा रही है । बताया गया कि पिकअप गाड़ी निर्धारित गति से सड़क मार्ग पर जा रही थी । उसके आगे एक ट्रैक्टर चल रहा था । वहीं उसी समय तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर दौड़ता हुआ पिकअप गाड़ी के पीछे आ गया । इन दोनों ट्रैक्टरों के बीच में दब कर पिकअप गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई । वहीं इस दुर्घटना में पिकअप सवार एक युवक की गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौत हो गई । मिली जानकारी केअनुसार विद्यासागर पुत्र परशुराम निवासी ग्राम लुधियापुर, थाना पचदेवरा,जनपद हरदोई,पिकअप गाड़ी से गाजियाबाद जाने के लिए अपने घर से निकले थे। जब उनकी पिकअप गाडी कस्बा अमृतपुर के पास पहुंची । उसी समय पिकअप के आगे एक ट्रैक्टर जाता हुआ मिला । चालक साइड़ ना मिलने पर पिकअप ट्रैक्टर के पीछे ही चलाने लगा । किन्तु दुर्भाग्य से उसी समय एक दूसरा ट्रैक्टर तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ ट्रैक्टर चालक लेकर आया । बहुत अधिक स्पीड होने के कारण पीछे वाला ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा । उसकी लापरवाही से ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर पिकअप में लगी । वैसे ही पिकअप गाडी दोनों ट्रैक्टरों के बीच में फस कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । दुर्घटना में पिकअप में बैठे विद्यासागर गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें वहां के स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भिजवाया । किन्तु तबतक बहुत देर हो चुकी थी । ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच एवं परीक्षण कर विधासागर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन पहुंचे । शव देखते ही सभी बिलख -बिलख कर रो पड़े। सूचना पर एसआई विमल कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच कार्रवाही शुरू कर दी है ।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes