Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

IMG 20260226 WA0340

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :-
– परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में लगा रहा पुलिस तथा साइबर सेल के चक्कर
कमालगंज /फर्रुखाबाद
26 फरवरी 2026
न ओटीपी बताया, न कॉल उठाई; बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से कटती रहीं रकम, साइबर सेल में कीशिकायत – मामला –
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी ई-रिक्शा चालक फैज का है जो साइबर ठगी का शिकार हो गया। 24 घंटे के भीतर उसके बैंक खाते से 70 हजार रुपए निकल गए।
पीड़ित का दावा भी हैरान करने वाला है उसके अनुसार उसने न तो किसी को ओटीपी बताया और न ही किसी अनजान कॉल को रिसीव किया।
फैज ने बताया कि 24 फरवरी को उसके मोबाइल पर अचानक कई अनजान कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप संदेश आने लगे। उसने किसी भी कॉल को रिसीव नहीं किया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। घबराए फैज ने उसी रात एक कैफे पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उसने अपना मोबाइल एयरप्लेन मोड पर डाल दिया।
अगले दिन 25 फरवरी को फैज ने फोन को फॉर्मेट कराया और दोबारा सिम डाली, लेकिन इसके बावजूद खाते से रकम कटने के संदेश आते रहे। इस तरह 24 घंटे के भीतर कुल ₹70 हजार खाते से गायब हो गए। उसके अनुसार उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा, भोजपुर बघार मेडिकल कॉलेज शाखा में है। पीड़ित ने बैंक, थाना और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
= ठगी के शिकार का परिवारिक स्थिति =
फैज अपने पिता के साथ परिवार की जिम्मेदारी संभालता है। उसके पिता मजदूरी करते हैं और उसी से घर का खर्च चलता है। पीड़ित के अनुसार, यह रकम घर के खर्च और भविष्य की जरूरतों के लिए जोड़ी गई थी। मेहनत से जोडी पाई पाई करके रकम बैंक खाता से गायव होने से परेशान व हताश फैज अब न्याय की उम्मीद में बैंक और साइबर सेल के चक्कर लगा रहा है।
फर्रुखाबाद से – दीपक कुमार यादव की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news जापान करेगा यूपी में11 हजार करोड़ का निवेश

Uttar Pradesh news  – सीएम योगी के जापान दौरे पर हुए करार के मुताबिक इस[...]

BIHAR

Bihar news पुरानी परंपरा का जीवंत प्रमाण बनी बारात आगमन सज्जा व्यवस्था

Bihar news -न डीजे, न आतिशबाजी… 22 बैलगाड़ियों की बारात ने समस्तीपुर को लौटा दिए[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए बृद्ध की दर्दनाक मौत

Farrukhabad news – ट्रैक के दूसरी तरफ बने पशु बाडे में बंधे पालतू पशुओं की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध,मृतक के भाई ने कराई रिपोर्ट दर्ज

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद क्षेत्रीय गांव फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी विवेक कुमार पुत्र स्वर्गीय अशोक[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 13 वर्षीय किशोर की मौत

Farrukhabad news- बेटे के गम में डूबा श्रमिक परिवार – गांव में छाया मातम -आलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जिजपुरा कांड से हड़कंप: झुलसी युवती जिंदगी–मौत से जूझ रही, पुलिस पहरे में केजीएमयू रेफर 

KAIMGANJ NEWS — सैफई में नहीं सुधरी हालत, भीम आर्मी नेता की बहन बताई जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS युवक व उसके परिजनों को मारने पीटने तथा युवती से छेड़छाड़ का आरोप

KAIMGANJ NEWS – तहरीर दे युवती ने दबंगों पर पीछा कर अश्लीलता का प्रयास करने[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes