Haridwar Uttrakhand news – तीन आरोपी आला कत्ल हथियार सहित किए गिरफ्तार – अपनी प्रेमिका से अपने ही दोस्त का बात करना बना हत्या का कारण
साभार : –
हरिद्वार / उत्तराखण्ड ( द एंड टाइप्स न्यूज )
घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि दिनांक 15-01-2025 को काकड़ा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर निवासी पीडित ने थाना सिड़कुल में अपने बेटे विनीत के सब्जी लेने मार्केट जाने तथा घर नहीं लौटने पर गुमशुदगी दर्ज कराई।
नवयुवक के अचानक लापता हो जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा इस संबंध में एसपी सिटी से मंत्रणा की गई तथा एक टीम गठित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । घटना का खुलाशा करने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई ।
पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में विभिन्न स्तर पर जांच एवं कार्यवाही कर गुमशुदा के दोस्त नरेंद्र से पूछताछ की और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरा फुटेज जांच लोकल स्तर पर भी मैन्युअल पुलिसिंग करते हुए गुमशुदा विनीत के CDR का गंभीरतापूर्वक निरीक्षण किया। दिन रात की गई मेहनत के बाद घटना वाले दिन गुमशुदा के कुछ व्यक्तियों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ कर जाने की बात प्रकाश में आई।
पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक एवं मैन्युअल तरीके से मेहनत करते हुए तीनों संदिग्धों का पता लगाया एवं उक्त तीनों संदिग्ध अंकुश, सचिन व जॉनी उर्फ अनंत को सुभाष एनक्लेव IP2 से हिरासत में ले पूछताछ की गयी तो आरोपियों ने गुमशुदा विनीत को अपने साथ ले जाकर शराब पिलाकर उसकी हत्या कर शव को छुपाये जाने की बात स्वीकार कर ली ।
पुलिस टीम ने आरोपियों की निशांदेही पर डेंसो चौक हेमा कंपनी से होते हुए कृष्णा गार्डन को जाने वाली कच्ची सड़क में पड़े निर्माणाधीन भवन की सामग्री बजरी के पास झाड़ी से मृतक की चप्पल, गला रेंतने में प्रयुक्त चाकू मृतक का शव बरामद किया गया। इसके बाद टीम ने कलियर क्षेत्र से विनीत के वीवो कंपनी मोबाइल की बॉडी का टूटा हुआ टुकड़ा बरामद किया।
◼️ हत्या का कारण-
मिनाक्षी पॉलीमर कम्पनी सिड़कुल में कार्य कर रहे अंकुश एवं सचिन एक ही गांव के रहने वाले हैं तथा सचिन अंकुश के मकान सुभाष एंक्लेव ip 2 सिडकुल में किराये पर रहता है। मृतक विनीत विक्टोरिया कम्पनी में कार्य करता था । तीनों आपस में दोस्त थे। एक दिन अंकुश का फोन अचानक बन्द होने पर उसने मृतक विनीत के फोन से अपनी महिला मित्र को फोन किया ।जिससे महिला का मोबाइल नम्बर मृतक विनीत के पास आ गया। मौके का फायदा उठाकर विनीत ने अंकुश की महिला मित्र से इतनी करीबी बढ़ा ली कि महिला ने अंकुश से बातचीत ही बंद कर दी।
प्रेमिका की वेवफाई पता चलने पर अंकुश गुस्से से आग बबूला हो गया और उसने विनीत को ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया। इस तरह हत्या की योजना बनाते हुए अंकुश ने अपने अन्य दसवीं पास दोस्तों “सचिन व जॉनी” के साथ मिलकर पार्टी करने के नाम पर अपने साथ विनीत को ले जाकर पहले खूब शराब पिलाई और फिर चाकू से मृतक का गला काटकर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को झाड़ियों में फैंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने मृतक का मोबाइल फोन कलियर ले जाकर तोड़कर नहर में फेंक दिया।
= पुलिस कार्य की लोगों ने की तारीफ =
हरिद्वार पुलिस द्वारा गुमशुदगी को गंभीरता से लेने एवं आधुनिक संचार माध्यम व मैन्युअल तरीके से घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंचने पर स्थानीय जनता द्वारा एस एस पी के नेतृत्व एवं हरिद्वार “सिडकुल” पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की जा रही है ।
= इन धाराओं में हुआ केश दर्ज =
मु0अ0सं0- 26/25 , धारा – 61(2)/103(1)/238 BNS
= हत्यारोपियों का विवरण =
1. अंकुश पुत्र सुशील निवासी बिरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सुभाष एनक्लेव मुंजाल ऑटो कंपनी के सामने IP-02 थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष।
2. सचिन पुत्र रामनिवास निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष।
3. जॉनी उर्फ अनंत पुत्र जितेंद्र निवासी पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिव विहार कॉलोनी निकट हेमा कंपनी IP-02 थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 18 वर्ष।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb