– सभी घायलों को राहत दल ने निकट के हॉस्पिटल भिजवाया- जहां से देहरादून हायर सेंटर कर दिए गए रेफर
मंसूरी/ फर्रुखाबाद/ उत्तर प्रदेश 11 मार्च 2023
मंसूरी देहरादून मार्ग पर जा रही कार संख्या यूके 07 टीवी 6787 डिसबैलेंस होकर अचानक पलटा खाती हुई गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे मंसूरी पुलिस फायर सर्विस , भारतीय तिब्बत सीमा सुरक्षा पुलिस बल, एसडीआरएफ ने राहत कार्य जारी कर सभी को बाहर निकाला। जिन्हें स्थानीय निवासियों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा मंसूरी के एक सरकारी अस्पताल भिजवाया गया ।अस्पताल से सभी घायलों को प्रथम उपचार के बाद देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों में दो महिलाएं चार पुरुष तथा एक बच्चा घायल हुआ है। कार देहरादून का ही निवासी कमाल खान चला रहा था। इन घायलों में जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा कायमगंज के बजरिया मोहल्ला निवासी 68 वर्षीय प्रेमचंद जैन, 28 वर्षीय अनुभव जैन पुत्र नरेश जैन, 50 वर्षीय सुधा जैन पत्नी नरेश जैन, 28 बर्षीय मेघा जैन पत्नी ज्ञामब जैन, 30 वर्षीय ज्ञामब जैन तथा इनका 2 वर्षीय बेटा देवांक जैन के अतिरिक्त देहरादून निवासी कार चालक कमाल खान गंभीर रूप से घायल हुए। इन घायलों में से सबसे कम मामूली चोट 2 वर्षीय अबोध बच्चे को लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना का मुख्य कारण वाहन की गति बहुत अधिक तेज होने के कारण मोड़ पर कार से चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में जाकर पलट गई। मंसूरी पुलिस के एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि घटना होने का क्या कारण रहा। इसकी जांच की जा रही है। सभी घायल गहरी खाई में फंसे हुए थे। जिन्हें राहत दल ने रेस्क्यू कर उपकरणों से बांधकर किसी तरह बाहर निकाला। घटना की जानकारी कायमगंज के मोहल्ला बजरिया निवासी जैन परिवार को मिलते ही सभी लोग परेशान हो उठे। सूचना पाने के बाद घायलों के परिजन अपने घायल परिवारी लोगों से मिलने तथा व्यवस्था के लिए देहरादून रवाना हो चुके थे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb