लीज की जमीन पर बनी दुकानें की नीलामी एसडीएम ने रोकी,यह कारगुजारी तत्कालीन नगर परिषद पंधाना के भ्रष्टाचार को बता रही, फिर भी परिषद और शासन- प्रशासन बर्षों से बना हुआ है मौन

Picsart 22 09 20 19 12 09 222

खंडवा / मध्य प्रदेश 20 सितंबर 2022
भ्रष्टाचार की अजब कहानी जिसमें लीज पर दी हुई जमीन पर दुकानों का निर्माण नगरपरिषद की ओर से होना और लीज पर लेने वाले को पता ही नही की मेरी लीज पर ली हूई भूमि पर दुकानों का निर्माण हो रहा है । छत डालने की स्थिति में आज भी बगैर छत की मुँह चिड़ा रही है। नगरपरिषद का …..?
लीज भूमि पर नगरपरिषद का पांच दुकानों का निर्माण कराना तत्कालीन परिषद को शंका के घेरे में पूरी तरह से लाता है ।
लीज पर लेने वाले हुकुमचंद फूलचंद निवासी गांव मोहनपुर को पता ही नही है कि मेरे नाम से कोई भूमि लीज पर है ।
नगरपरिषद की तथाकथित पांच दुकानों के साथ नगरपरिषद का 22 बाइस दुकानों का निर्माण कार्य हो रहा था । जिसकी नीलामी पंधाना एसडीएम अनुभा जेन द्वारा होनी थी ।
जब 22( बाईस ) दुकानों की नीलामी की सूचना नगर में जनता और पत्रकारों को लगी, तो जनता सोचने पर मजबूर हो गई कि 27 दुकानों का निर्माण हो रहा है और नीलामी 22 दुकानों की हो रही है। शिकायत एसडीएम के पास पहुचीं। जनता और पत्रकारों द्वारा, तब जाकर मामला एसडीएम के संज्ञान में आया। कि पांच दुकानें लीज भूमि पर परिषद बनवा रही थी, जो लीज भूमि हुकुमचंद मोहनपुर के नाम से है।
एसडीएम पंधाना की जानकारी में दुकानों का मामला आते ही पांच दुकानों का निर्माण कार्य रोक दिया गया, जो अभी तक रुका हुआ है ।
परिषद ने भी तत्काल अपनी बैठक आहूत कर लीज को केंसिल कर ,अपने आप को जनता के सामने ईमानदार और बेदाग छवि का साबित करने का असफल प्रयास भी किया । क्योंकि निजी नाम से लीज बाली जमीन पर तब तक दुकानों का ढांचा पूरा बन चुका था । आखिर यह कैसे हुआ। जिसे छुपाने की कितनी भी कोशिश की जाए। लेकिन किया गया भ्रष्टाचार तो अपनी हकीकत खुद ही बता रहा है। फिर भी तत्कालीन सीएमओ सोनिस और तत्कालीन परिषद पर आज तक कोई कार्यवाही न होना भी जनचर्चा का विषय अभी तक बना हुआ है। जनता इस प्रकार का भ्रष्टाचार करने वालों पर यह देखना चाहती है की कार्यवाही होगी अथवा नहीं, यदि होगी तो और कितना समय लगेगा?
चंद्रशेखर महाजन- ब्यूरो चीफ- खंडवा/ मध्य प्रदेश

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता

Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes