कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 सितंबर 2022
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से सम्बध्द विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज कायमगंज बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र -छात्राओं ने विश्वविद्यालय कुलपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि उनका परीक्षा परिणाम 24 अगस्त 2022 को आया है । इस संबंध में छात्रों ने कहा है कि बे इस परीक्षा परिणाम से बिल्कुल संतुष्ट नहीं है। उनकी मांग है कि उनकी परीक्षा कॉपियों की जांच दोबारा कराई जानी चाहिए। ज्ञापन में छात्राओं का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में अपने विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर तेजपाल सिंह से कई बार अनुरोध किया। किंतु हर बार उनके निवेदन को अनसुना करते हुए आजकल पर डाला जा रहा है । इसलिए उन्हें विद्यालय स्तर से किसी भी तरह की सहायता मिलने की उम्मीद नहीं रही है। छात्र-छात्राओं का मानना है कि उनकी कॉपियां गलत ढंग से जांच की गई हैं । इसलिए उन्हें पुनः चेक कराया जाए । जिससे कि हम छात्र छात्राओं का भविष्य खराब होने से बच सके। ज्ञापन के माध्यम से सभी युवा छात्र – छात्राओं ने स्पष्ट कहा है कि यदि उनकी बात 23 सितंबर तक नहीं मानी गई, तो वे सभी तहसील परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे ,और इसके लिए पूरी तरह शासन तथा प्रशासन ही जिम्मेदार होगा। ज्ञापन अवसर पर अपर्णा, कीर्ति ,वरुण पाल, अमनशाक्य ,अंकित,ऋषभ ,मानवी ,कालका ,शिवानी ,शवानाज, कीर्ति शर्मा ,अंजली दीक्षित ,वंदना शाक्य ,शिवानी शाक्य आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा
Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन
KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?
KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!
KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास
KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov