यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध अभी थमा भी नहीं था की तब तक इसराइल तथा फलस्तीन के बीच युद्ध की घोषणा के साथ ही हो चुकी है लगभग युद्ध की शुरुआत

IMG 20231007 181739 622

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध अभी थमा भी नहीं था की तब तक इसराइल तथा फलस्तीन के बीच युद्ध की घोषणा के साथ ही हो चुकी है लगभग युद्ध की शुरुआत
विश्व समाचार पटल से – ( द एण्ड टाइम्स न्यूज )
साभार: –
Israel Palestine War रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 500 से अधिक दिन हो चुके हैं. इस बीच दुनिया के 2 देशों इजराइल और फलस्तीन के बीच भी युद्ध का ऐलान हो गया है. हमास ने इज़राइल पर हमला किया, जिसमें गाज़ा पट्टी से भारी मात्रा में रॉकेट दागे गए. इनकी संख्या हजारों में बताई गई है. इस बाबत इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि हमास ने इजराइल के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है, इसमें इजराइल की जीत होगी.

एक की मौत
कहा गया है कि इजराइल ने रॉकेट हमले के बाद ‘युद्ध के लिए तैयार रहने’ का सर्तकता संदेश जारी किया है. उधर, मिली जानकारी के अनुसार, हमास के रॉकेट हमले में एक महिला की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हुए हैं.

आरक्षित सैनिकों के मसौदे को मंजूरी
उधर, रक्षा मंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने आईडीएफ की आवश्यकताओं के अनुसार आरक्षित सैनिकों के मसौदे को मंजूरी दे दी है.
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सुरक्षा प्रतिष्ठानों के सभी प्रमुखों के साथ मौजूदा सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए रक्षा मंत्रालय मुख्यालय रवाना हो गए हैं.

इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं और कार्य योजनाओं को मंजूरी दे रहे हैं.

इजराइली सेना के बयान में कहा गया है कि आईडीएफ युद्ध के लिए तैयार रहने की स्थिति की घोषणा करता है. हमास जो इस हमले के पीछे है, घटनाओं के परिणाम के लिए जिम्मेदार होगा.

2 लोग गंभीर रूप से घायल
बचाव एवं राहत सेवाओं के प्रभारी मैगन डेविड एडोम ने कहा कि आज सुबह दक्षिणी और मध्य इजराइल पर रॉकेट हमलों में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए. बचाव सेवा में लगे अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से दो लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं.

आईडीएफ ने चेतावनी दी कि आज सुबह हमास की ओर से अचानक की गई कार्रवाई की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. इजराइली सेना ने कहा कि हमास ने आज सुबह रॉकेट हमले के साथ ही इजराइली क्षेत्र में आतंकी घुसपैठ की घटना को अंजाम दिया है।स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद दीफ ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने दुश्मन को अल-अक्सा मस्जिद के खिलाफ अपनी आक्रामकता जारी नहीं रखने की चेतावनी दी.

इजराइली सेना ने गाजा पट्टी के नजदीकी शहरों के निवासियों को अपने घरों में रहने और बाकी जनता को बम से बचाव वाले आश्रयों के पास रहने के निर्देश जारी किए हैंI

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes