Delhi news कई राज्यों में कोहरे की संभावना बता कर, पांच प्रदेशों में बर्षा की चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में सर्दी की दी जानकारी

IMG 20241210 WA0097

Delhi news साभार : –
दिल्ली : – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी होने से देशभर का मौसम बदल गया है। दिल्ली-NCR में अभी कोहरा नहीं छा रहा, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन है और तापमान में भी गिरावट है।उत्तर भारत के अन्य राज्यों में घना कोहरा छाने से सर्दी बढ़ी है। अब दिन में धूप खिलने पर भी ठंड लगने लगी है।
उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री, मैदानी इलाकों में 10-15℃ के बीच और मध्य भारत, गुजरात, महाराष्ट्र और भारत के पूर्वी भागों में 15-20℃ के बीच बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगे और ज्यादा ठंड पड़ने, बारिश होने और घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR समेत देशभर में मौसम कैसा रहेगा?
* इन राज्यों में शीत लहर की चेतावनी *
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीत लहर चलने से ठंड बढ़ सकती है।
=इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी =
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश शीत लहर के साथ घना कोहरा भी छाएगा।

 

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे एक्टिव हो रहा साइक्लोनिक सर्कुलेश पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर अगले 24 घंटों के दौरान मूव करेगा। इसके बाद यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन श्रीलंका-तमिल से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचा। इसके असर से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर में एक्टिव है।

इन मौसमी परिस्थितियों के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। इसलिए अगले 4 दिन तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। कराईकल, यनम, माहे, रायलसीमा में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। ऐसे में मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में न जाएं। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, सोमालिया तट, तमिलनाडु तट, लक्षद्वीप सागर, केरल के तटों के साथ-साथ, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र से भी दूर रहें।

 

दिल्ली में मौसम और तापमान कैसा?

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 8.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली-NCR में अभी मौसम साफ है, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन महसूस हो रही है। 10 दिसंबर की रात से मौसम बदलेगा और अगले 5 दिन सुबह-शाम घना कोछरा छा सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 से 24°C और 6 से 10°C के बीच बना हुआ है। दिल्ली में आज 10 दिसंबर 2024 को अधिकतम तापमान 17.36 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 9.05 डिग्री और 22.23 डिग्री रहने के आसार हैं। हवा में 37% नमी है और हवा की गति 37 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 7:03 बजे उदय हुआ और शाम 5:24 बजे अस्त होगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes