Delhi news साइबर अपराध रोकने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम अब 3 वर्ष के अंतराल में केवल एक बार ही उपभोक्ता ले सकता है सिम कनेक्शन

Picsart 24 12 28 15 49 18 412

Delhi news साभार : –

नई दिल्ली : – ( द एंड टाइम्स न्यूज़)
*सरकार ने उन लोगों को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी कर ली है, जो दूसरों के नाम पर सिम खरीदते हैं या फ्रॉड मैसेज भेजते हैं.*
इन्हें साइबर सुरक्षा के लिए खतरा मानकर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा.
सिर्फ इतना ही नहीं, ऐसे लोगों पर 3 साल तक नया कनेक्शन लेने पर भी रोक लग सकती है.
साइबर क्राइम रोकने की दिशा में यह बड़ा कदम हो सकता है.

*एक्शन लेने की तैयारी में सरकार*

सीएनबीसी-आवाज की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के दूरसंचार विभाग ने ब्लैकलिस्ट बनानी शुरू कर दी है. इस लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम शामिल किए जाएंगे, जो दूसरों के नाम पर सिम खरीदते हैं या फ्रॉड वाले मैसेज भेजते हैं. जिन लोगों के नाम इस ब्लैकलिस्ट में आएंगे, उनके मौजूदा सिम कार्ड ब्लॉक कर दिए जाएंगे और वो 6 महीने से लेकर 3 साल के समय तक कोई भी नया सिम कार्ड नहीं खरीद पाएंगे.

*नोटिस जारी कर मांगा जाएगा जवाब*

सरकार ब्लैकलिस्ट में नाम डालने से पहले संबंधित व्यक्ति को नोटिस कर जवाब मांगेगी. जवाब देने के लिए उनके पास 7 दिन का समय होगा. वहीं व्यापक जनहित को देखते हुए बिना नोटिस दिए भी किसी व्यक्ति को ब्लैकलिस्ट में शामिल किया जा सकता है.

*साइबर क्राइम नियंत्रण के लिए लगातार उठाए जा रहे कदम*

सरकार साइबर क्राइम पर नियंत्रण के लिए लगातार कदम उठा रही है. कुछ दिन पहले ही जागरुकता फैलाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को साइबर क्राइम से बचाव के कदमों वाली कॉलर-ट्यून चलाने के निर्देश दिए गए थे. यह अभियान 3 महीने तक चलेगा. इसके अलावा सरकार ने संसद में बताया था कि उसने साइबर अपराधों को नियंत्रित करने के प्रयास में 15 नवंबर, 2024 तक 6.69 लाख सिम कार्ड और 1,32,000 आईएमईआई नंबर को ‘ब्लॉक’ किया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes