Delhi news पीडीएस योजना में राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की समय सीमा केंद्र सरकार द्वारा 30 सितंबर तक बढ़ाई

Picsart 24 06 14 15 27 46 807

Delhi news साभार : –

दिल्ली 14 जून2024 ( द एंड टाइम्स न्यूज )
केंद्र सरकार हर महीने देश के करोड़ों लोगों को जन वितरण प्रणाली (PDS) के अर्तगत् फ्री में राशन मुहैया कराती है। यदि आप भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं और अभी तक अपने आधार को राशन कार्ड या खाद्य सब्सिडी खाते से नहीं जोड़ा है तो आपके लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने PDS के तहत राशन लेने वाले लाभार्थियों के लिए राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए समय सीमा तीन महीने बढ़ा दी है। इसका मतलब है कि आपको फ्री में राशन मिलता रहेगा।

*राशन कार्ड को आधार से जोड़ना है जरूरी*
फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट (केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग) की ओर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अब 30 सितंबर 2024 तक लाभार्थी राशन कार्ड या फूड सब्सिडी अकाउंट को आधार से लिंक करा सकेंगे। पिछली अधिसूचना में इसके लिए 30 जून 2024 तक का समय दिया गया था। अधिसूचना के अनुसार तय समय में या तो राशन कार्ड को आधार से लिंक करना होगा या जिन लाभार्थियों के पास आधार नहीं है उन्हें इसके लिए आवेदन कर उसका प्रमाण जमा कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर फ्री में राशन नहीं मिलेगा।

*किया जा रहा प्रोत्साहित*
राशन कार्ड को आधार से जोड़ना जरूरी है। केंद्र सरकार ने फरवरी 2017 में पीडीएस के तहत लाभ लेने के लिए राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी कर दिया था। फ्री राशन लेने के लिए राशन कार्ड की ई-केवाईसी (E-KYC) करवानी होगी। सरकार ने इस योजना में कई गड़बड़ी न हो और जरूतमंद को समय पर राशन देने के लिए केवाईसी को अनिवार्य किया है। लाभार्थियों को नई समयसीमा तक अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। आप अपने पास की राशन की दुकान पर जाकर अपने आधार को राशन कार्ड के साथ लिंक करा सकते हैं।

*क्यों केवाईसी है जरूरी*
राशन कार्ड की E-KYC करवाने के लिए आपका आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए। उसमें दर्ज बायोमेट्रिक डिटेल के हिसाब से राशन कार्ड अपडेट किया जाएगा। यदि आपका आधार कार्ड अपडेट नहीं है तो आपको पहले उसे अपडेट करवाना होगा। राशन कार्ड केवाईसी के लिए राशनकार्ड धारक परिवार के मुखिया सहित सभी लोगों की बायोमेट्रिक केवाईसी जरूरी है। केवाईसी के लिए जन वितरण प्रणाली की दुकान पर राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर बताना होगा।

परिवार के जिन-जिन सदस्‍यों का नाम राशन कार्ड में है, उन सबको अपनी ऊंगलियों की छाप देनी होगी और आधार नंबर दर्ज कराना होगा। केवाईसी फ्री में होती है। मान लीजिए, यदि किसी परिवार के राशन कार्ड में कुल 6 सदस्‍यों के नाम हैं और कोई एक सदस्य फिंगर प्रिंट नहीं देता है यानी वो केवाईसी नहीं कराता है तो ऐसी स्थिति में उस सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट जाएगा और बाकी सदस्यों के नाम से राशन मिलता रहेगा। इस तरह 6 की जगह 5 सदस्‍यों को ही राशन मिलेगा। इसलिए राशन कार्ड की E-KYC करना जरूरी है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes