Delhi news इसराइल सेना के मुताबिक उसका ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला रहा सफल – हमला कर उसके (इसराइल ) के सभी जंगी विमान सकुशल वापस लौटे

Picsart 24 10 26 16 42 34 970

Delhi news साभार : –
दिल्ली – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
ईरान पर हमले के बाद इसराइल की सेना बोली, ‘हमारे विमान सुरक्षित घर लौटे’
इसराइली सेना (आईडीएफ़) ने कहा है कि ईरानी सैन्य ठिकानों पर किए गए उसके हमले अब ख़त्म हो चुके हैं. आईडीएफ़ की ओर से अब से थोड़ी देर पहले एक बयान में कहा गया है,’सेना ने ईरान के कई इलाकों में अपने सटीक हमलों को पूरा कर लिया है. अब हमारे विमान सुरक्षित घर लौट आए हैं.इससे पहले इसराइल की सेना ने कहा था कि वो ‘ईरान के सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले’ कर रही है. ईरान के सरकारी मीडिया ने भी बताया था कि राजधानी तेहरान में कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं इन हमलों का समर्थन करते हुए इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने कहा था, ”दुनिया के किसी भी दूसरे संप्रभु राष्ट्र की तरह इसराइली राष्ट्र के पास जवाब देने का अधिकार है और ये उसका कर्तव्य है.आईडीएफ़ के प्रवक्ता डेनियल हगारी का कहना था कि 7 अक्तूबर 2023 के बाद ”ईरान में मौजूद शासन और क्षेत्र में मौजूद उसके साथियों ने इसराइल पर लगातार हमले किए हैं.’हगारी ने कहा था, ”हमारी रक्षात्मक और आक्रामक क्षमताएं पूरी तरह सक्रिय हैं. हम इसराइली राष्ट्र और इसराइल के लोगों की रक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा वो करेंगे.’समझा जा रहा है कि इसराइल ने ये हमले ईरान की ओर से 1 अक्टूबर को किए गए उसके मिसाइल हमलों के जवाब में किए ईरान के सरकारी मीडिया का कहना था कि राजधानी तेहरान में तेज़ धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं.समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ईरान के सरकारी टीवी के हवाले से बताया था कि ईरान के एक ख़ुफ़िया अधिकारी ने कहा है कि तेज़ धमाके की आवाज़ ईरान के एयर डिफ़ेंस सिस्टम के एक्टिवेट होने की वजह से हो सकती है.हालांकि ये अभी तक साफ़ नहीं है कि इसराइल ने ईरान में किस तरह के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.समाचार एजेंसी एएफ़पी ने ईरान के सरकारी टीवी चैनल के ज़रिए बताया है कि तेहरान के दो एयरपोर्ट का संचालन ‘सामान्य’ तरीक़े से हो रहा है.वहीं व्हाइट हाउस ने बताया है कि उसे इसराइल के ईरान में हमलों के बारे में पता है.अमेरिका में बीबीसी के न्यूज़ पार्टनर सीबीएस से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा, ”हम समझते हैं कि इसराइल ईरान में सैन्य ठिकानों के ख़िलाफ़ हमले कर रहा है जो कि 1 अक्तूबर को इसराइल पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के जवाब में की जा रही आत्मरक्षा की कार्रवाई है.’समझा जा रहा है कि ये हमले 1 अक्टूबर को ईरान की ओर से इसराइल पर किए गए मिसाइल हमलों के जवाब हैं. ईरान ने उस हमले में इसराइल पर 200 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं.इसराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा है कि इसराइल का ये ”अधिकार और कर्तव्य” है कि वह ईरानी हमले का जवाब दे. इसराइल ने अब अपनी हमलावर और सुरक्षात्मक क्षमताओं को पूरी तरह लगा दिया है.ईरान के सरकारी मीडिया ने तेहरान के पश्चिमी इलाकों में धमाके सुने जाने की पुष्टि की है.ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के नज़दीकी एक समाचार एजेंसी ने कहा है कि पश्चिम और दक्षिण पश्चिम तेहरान में कुछ सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए हैं.हालांकि हमले कितने बड़े स्तर पर और किन ठिकानों पर किया गया है उसका पता नहीं लगा है.सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा है कि इसराइली सेना ने सीरिया के मध्य और दक्षिणी इलाकों के भी कुछ सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं.इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के दफ़्तर ने उनकी एक तस्वीर जारी की है जिसमें उन्हें इस हमले के दौरान सैन्य मुख्यालय के ऑपरेशन सेंटर पर मौजूद दिखाया गया है ॥.

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 24 10 05 15 01 04 449

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes