भाकियू ने की जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

IMG 20220712 WA0046

शमसाबाद/ फर्रुखाबाद 12 जुलाई 2022 बरसात का मौसम होने के बावजूद भी बारिश नहीं होने से किसानों की फसलें सूखने की कगार पर, फसलों को पैदा करने के लिए हजारों लाखों रुपए का दाव लगाने वाले मायूस किसानों ने भाकियू नेताओ के नेतृत्व में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से जनपद को सूखाग्रस्त घोषित कराये जाने की मांग की । एडीओ पंचायत शमसाबाद को दिया गया 5सूत्रीय ज्ञापन । जानकारी के अनुसार भाकियू की पंचायत जिला महासचिव संजय गंगवार के निवास स्थान गंगा रोड शमशाबाद के पर मंगलवार को संपन्न हुई ।जिसमें किसानों की 5 सूत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई । किसानों का कहना था। एक महीना गुजर गया है अभी तक बरसात नहीं हुई । जिससे किसानों की फसलें सूख रही हैं। किसानों को हजारों लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है ।अगर समय से बरसात नहीं हुई तो किसानों को हजारों लाखों रुपए का नुकसान होगा जिससे मेहनत का अन्नदाता आर्थिक तंगी का शिकार बन जाएगा। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को संबोधित खंड विकास अधिकारी शमशाबाद के जरिये 5सूत्रीय ज्ञापन एडीओ पंचायत शमशाबाद राकेश कुमार को दिया गया। समस्याओ में कहा गया है कि बरसात के मौसम में एक महीना गुजर गया ।लेकिन अभी तक बरसात नहीं हुई बरसात न होने के कारण किसानों की हजारों लाखों रुपए की लागत से तैयार फसलें बर्बाद हो रही है। इसलिए फर्रुखाबाद तो सूखाग्रस्त घोषित किया जाए । निचली गंगा नहर माइनर व रज बाहों में पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। जबकि इस समय धान की रोपाई का कार्य प्रगति पर है, के अलावा गन्ना सहित ऐसी तमाम फसलें जो तैयार हो रही हैं, लेकिन सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं। अविलंब पानी छुड़वा कर टेल तक पहुंचाया जाए । भीषण गर्मी के दौर में विद्युत कटौती का दौर जारी है। जिससे त्राहि त्राहि मची हुई है। विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से ना मिलने के कारण किसानों की फसलें सूख रही हैं। नलकूप सफेद हाथी बने हुए हैं । वहीं प्राइवेट नलकूप तथा समर सेविल संचालक मनमानी सिंचाई वसूल रहे हैं। जिससे गरीब किसानों का कचूमर निकल रहा है ।विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए । फसलों की सिंचाई को देखते हुए नलकूपों के लिए विद्युत आपूर्ति बढ़ाई जाए। जिससे किसान राहत पा सके। पंजाब नेशनल बैंक शमशाबाद के निकट ब्लॉक रोड मोड़ पर एक टूटी पुलिया जो लंबे समय से अनदेखी का शिकार बनी हुई है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं ।शायद प्रशासन को किसी की मौत का इंतजार है । कोई बड़ा हादसा हो, टूटी पुलिया की मरम्मत अभिलंब कराई जाए ।शमशाबाद नगर में स्थित मोहल्ला शेरवानी टोला जहां सरकारी स्कूल के पास 1 महीने से बिजली का पोल टूटा देखा जा रहा है। जिलाध्यक्ष लेअनुसार पोल टूटने की सूचना एक्सईएन कायमगंज को उपलब्ध करा दी गई थी, के बावजूद भी बिजली का पोल नहीं बदला गया। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल बिजली का पोल बदल बाया जाए। जिससे संभावित हादसो को रोका जा सके। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामबहादुर राजपूत ,जिला सचिव संजय गंगवार ,डॉ कैलाश चंद यादव ,नन्हे लाल राजपूत ,सलमान अहमद ,गुड्डू, बाबू राम और लखन ,रामचरण यादव ,जय सिंह राजपूत ,नरेंद्र सिंह सहित तमाम किसान नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे मौजूद रहे।

 

शमशाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes