पूरी शिद्दत के साथ ,ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अता कर मनाया ,ईद उल अजहा का त्यौहार

IMG 20220710 WA0032

कायमगंज -फर्रुखाबाद 10 जुलाई 2022
हर त्यौहार पर हर किसी के चेहरे की खुशी कुछ अलग अंदाज में ही दिखाई पड़ती है। ऐसा ही आज देखने को मिला । जब ईद- उल -अजहा त्योहार के मौके पर नए-नए कपड़ों में सजे- धजे लोग यहां तक की छोटे-छोटे बच्चे भी खुश होते हुए प्रातः 7:00 बजे ही अपने-अपने घरों से निकल कर मस्जिदों की ओर जाने लगे। जहां उन्होंने नमाज अता की , इसी के साथ बहुत से लोग ईदगाहों पर पहुंचे। इन सभी ने भी वहां सवेरे 8:00 बजे शुरू नमाज में अपने को शामिल कर ,नमाज अता की और इसके तुरंत बाद एक दूसरे से गले मिलने का सिलसिला शुरू हो गया ।सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी । जगह जगह कुर्बानियां दी गई और तबर्रुख के तौर पर उसे तक्सीम किया गया। पूरी तरह शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क नजर आ रहा था। पुलिस व्यवस्था भी हर जगह चाक-चौबंद दिखाई दे रही थी। ईद का तथा मस्जिदों के पास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा । एसडीएम संजय सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर पल-पल की जानकारी लेते रहे। एलआईयू के अधिकारी भी पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रहे थे। वही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज संजय कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ संभावित संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी करते दिखाई दिए । थानाध्यक्ष कंपिल, थानाध्यक्ष नवाबगंज, थानाध्यक्ष शमशाबाद तथा यहां नियुक्त अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय थे, इदगाहों के लिए जाने वाले रास्तों पर जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए पहले से ही व्यवस्था की जा चुकी थी। इस तरह आज ईद- उल- अजहा का त्यौहार पूरी शांति व्यवस्था तथा अमन चैन के बीच खुशियों के साथ भाईचारे का पैगाम देता हुआ दिखाई दे रहा था।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes