चरमराई विद्युत व्यवस्था से आक्रोशित हिजाम ने किया बुद्धि शुद्ध यज्ञ

Picsart 22 06 16 16 30 42 025

जयपाल सिंह यादव, दानिश खान की रिपोर्ट

कायमगंज – फर्रुखाबाद 16 जून 2022

कायमगंज नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में जिस तरह भीषण गर्मी का प्रकोप अपनी चरम सीमा की ओर बढ़ता जा रहा है । ठीक उसके विपरीत पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमराती जा रही है । विद्युत आपूर्ति का हाल बेहाल हो रहा है। कब आई और कब चली गई कब तक चलेगी फिर आएगी भी या नहीं, जैसे प्रश्न ही उपभोक्ता के दिमाग में गूंजते रहते हैं । जैसी बदहाल विद्युत व्यवस्था के लिए हिंदू जागरण मंच ने आज अपने नगर स्थित कार्यालय पर एसडीओ विद्युत की बुद्धि शुद्ध के लिए यज्ञ किया । संगठन का आरोप है कि एसडीओ विद्युत उनकी भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए एक पार्टी विशेष के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। इस मौके पर हिजाम कार्यकर्ताओं ने एसडीओ का एक प्रतीकात्मक पुतला बनाकर उसे मिर्ची के बोरे का धुँआ दिया। उनका कहना था कि वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जनसमस्याओं के प्रति हमेशा उदासीन रहने वाले एसडीओ की नींद खुल जाए। हिंदू जागरण मंच ने कहा है कि यदि इसके बावजूद भी विद्युत आपूर्ति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो वह अनिश्चितकालीन अनशन प्रारंभ कर देंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी एसडीओ की ही होगी। बुद्धि शुद्ध यज्ञ अवसर पर संगठन के कानपुर मंडल संयोजक प्रदीप सक्सेना ,शिवमंगल कौशल, रोहित कौशल, पंकज गुप्ता, सनी शर्मा ,अर्जुन बाथम ,विवेक पंडित ,सौरभ चौहान ,विशाल राजपूत ,जय सक्सेना ,अवधेश चौधरी, रेहान खान आदि संगठन पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes