शमशाबाद से संवाददाता मनोज सक्सेना
शमशाबाद फर्रुखाबाद 11 जून 2022 अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बिजली का पोल टूटा मोहल्ले की बिजली गुल । दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक टेक्टर ट्राली छोड़कर मौके से फरार। सूचना पर बिधुत उपकेंद्र के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर के मोहल्ला सिकंदरपुर महमूद जहां एक ट्रैक्टर ट्राली चालक द्वारा लापरवाही का परिचय देकर बिजली के पोल में टक्कर मार दी। जिससे बिजली का पोल टूट गया। उधर बिजली का पोल टूट जाने के कारण मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। इस घटना के बाद घबराया ट्रेक्टर चालक मोहल्ले के लोगों के प्रकोप से बचने के लिए ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटना में बिजली का पोल टूट जाने की सूचना शमशाबाद विद्युत उपकेंद्र पर दी गई। जिस पर संविदा कर्मी लाइनमैन सलीम तथा सफीक अहमद मौके पर पहुंचे । और मामले की जांच पड़ताल टेक्टर ट्राली की टक्कर से पोल टूट जाने की सूचना कर्मचारियों द्वारा विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई। वही संविदा कमर्चारी सलीम ने बताया बिधुत पोल के टूट जाने के कारण विद्युत व्यवस्था बाधित हुई है विद्युत पोल को बदलने के बाद ही बिधुत व्यवस्था बहाल की जाएगी। जिसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है बताते चलें इस वक्त भीषण गर्मी का दौर जारी है ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो ऐसे में घर घर बिजली का ही सहारा है । अगर एक दिन विद्युत विभाग रुठ जाए तो लोगों का घरों में रहना दुश्वार हो जाता है । सबसे ज्यादा उन लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जो घूंघट की आड़ में घर की चारदीवारियो के अंदर कैद होकर रहने को मजबूर हैं। मतलब घर घर मे महिलाएं जिन्हे भीषन गर्मी के दौर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । एक तरफ घर परिवार में बड़ो का पर्दा तो ऊपर से भीषण गर्मी वैसे भी भीषण गर्मी के दौर में बिजली अघोषित कटौती का शिकार चल रही है ऊपर से गर्म हवाएं लू के थपेड़े आम लोगों का हाल बेहाल कर रहे हैं। गरीब मजदूर किसान उनका भी हाल बेहाल है क्योकि घरों से निकलकर बे खेती किसानी के लिए खेतों के समय गुजार रहे हैं। ऐसे हालातो में हर कोई ऊपर वाले से ही दुआएं कर रहा है काश बिजली आ जाती तो राहत मिल जाती। बारहाल जो भी हो देखना यह है कि विद्युत विभाग कितनी जल्द विद्युत सप्लाई चालू कर पाएगा। ग्रामीणों के अनुसार विद्युत कर्मचारी बिना लिए दिए कोई भी काम इस भीषण गर्मी में करने को तैयार नहीं है। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct