शमशाबाद से मनोज सक्सेना
शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 9 जून 2022
संदिग्ध परिस्थितियों में मृत बागबान का शव कुलावे के पास पानी में पड़ा मिला । सूचना के बाद लोगो की भीड़ मौके पर जमा हो गई । सीओ कायमगंज ने मौके पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की । शमशाबाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। म्रतक के भाई के अनुसार सुबह आम के बाग की रखबाली के लिये गया था। भाई शाम तक नही लौटा ,खोजबीन की गई । सुबह शव के पड़े होने की दी गयी जानकारी मिली। शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रजलामई निवासी किशनपाल उम्र 60 वर्ष पुत्र भगवान शरण का शव गुरुवार की सुबह 10:00 बजे शमशाबाद थाना क्षेत्र के ही गांव खुडिना खार के निकट अनूप गंगवार उर्फ लालू के खेत के पास गुजरी नालीके पास पड़ा पाया गया। मृतक मेहनत मजदूरी के जरिए अपनी जीविका चलाता था। बताते है कि मृतक की पत्नी का कोई 18 वर्ष पूर्व निधन हो गया था । घर में कोई अपना सदस्य नहीं था ,सिर्फ भाई भतीजे के सहारे जीवन यापन कर रहा था। ग्राम खुडिना खार के निकट मृतक आम के बाग की रखवाली का कार्य करता था। बुधवार की सुबह आम के बाग की रखवाली के लिए गया था। शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने चिंता जताते हुए खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चलने पर भतीजे विजेंद्र सिंह बड़े भाई चंद्र पाल द्वारा शमशाबाद थाना पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। ग्राम रजला मई के किसी व्यक्ति द्वारा शमशाबाद थाना पुलिस को सूचना दी गई ।जिसमे कहा गया कि खुडिनाखार के निकट अनूप गंगवार उर्फ लालू के खेत के पास पानी के निकास के रास्ते एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ हैं । सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल करते हुए उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद सीओ कायमगंज सोहराब आलम मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की । वृद्ध की मौत कैसे हुई हुई यह बताना मुश्किल है। मगर जिस तरह से लोगों की जुबान पर चर्चाये हो रही थी । उन्हें सुन कर तो यहीं लग रहा था। शायद बुजुर्ग बागवान जहरखुरानी का शिकार हुआ हो । सूत्रों की माने तो बताया गया है कि मृतक के पास कुछ जहरीली दबाइयो के अबशेष मिले। लोगों में ऐसी चर्चाएं थी संभवत बागवान ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया होगा । मौत कैसे हुई इसका कारण फिलहाल मौके पर स्पष्ट नहीं हो सका था। शमशाबाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भिजवा दिया।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug