महिला ने पति सहित ससुराली जनों पर बेरहमी से मारपीट कर घर से बाहर निकालने का लगाया आरोप

IMG 20220601 WA0065 1

कायमगंज से जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 9 जून 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव भटासा के पास स्थित ग्राम बुढ़ानपुर की निवासी महिला क्रांति कुमारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि यहां के निवासी रूपेश कुमार के साथ उसकी शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि रुपेश शराब पीकर आए दिन महिला की मारपीट करता रहा । लेकिन सामाजिक मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए महिला अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को बर्दाश्त करती रही । महिला ने बताया कि करीब 2 माह पहले अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए उसने रुपेश से बच्चों की शिक्षा के बारे में बातचीत की। इस पर शराब के नशे में चूर रुपेश गुस्से में आकर अभद्रता करने पर उतारू हो गया। बचाव करने पर पति रुपेश तथा उसके चाचा रामअवतार तथा आकाश पुत्र रामअवतार इन तीनों ने मिलकर उसे बेरहमी से मारा पीटा। जिससे महिला बेहोश होकर गिर गई। कुछ होश आने पर 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल कायमगंज पहुंची। जहां भर्ती होने के बाद उसका उपचार जारी है। कुछ राहत मिलने पर महिला ने भविष्य में अपनी तथा अपने बच्चों के लिए अनहोनी आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes