कायमगंज से दानिश खान
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 9 जून 2022
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा वरझाला के शाखा प्रबंधक बृजेश कांत ने कोतवाली कायमगंज पुलिस को लिखित तहरीर देकर इसी बैंक शाखा में कार्यरत रहे, कैशियर पर धोखाधड़ी करके खाताधारकों के खातों से लाखों रुपए गबन करने का आरोप लगाते हुए अभियोग पंजीकृत कराया है। जिसमें कहा गया है कि दिनांक 18/02/ 2022 को रोकडिया के पद पर कार्य करते हुए ,बैंक कर्मचारी प्रवीण सुमन ने खाताधारक विमल प्रकाश के खाते से 04लाख रुपया तथा इसी बैंक की खाताधारक श्यामा देवी के खाते से 05 लाख रुपया धोखाधड़ी के साथ बिना किसी आहरण फार्म/ अधिकार पत्र प्राप्त किए हुए ही कूट रचित ढंग से स्वयं दूसरे अधिकारी के कंप्यूटर में नौ लाख की प्रविष्टि अंकित कर गबन कर लिए और इस तरह यह सभी धनराशि कैसियर प्रवीण सुमन निकाल ले गए। शाखा प्रबंधक के अनुसार जब इसकी जानकारी हुई तो बिना बताए बैंक से गायब हुए प्रवीण को सूचित किया गया। इसके बाद उसने फोन पर कहा कि आप शाखा के पास स्थित एक ढाबे पर आ जाएं। मैं मामले की जांच करने वाले बैंक अधिकारी के साथ वहां पहुंचा। तो सुमन ने 05लाख रुपया नकद कैश जमा की शिल्प के साथ उसे दिया । जो खाताधारक श्यामा देवी के खाते में जमा कर दिया गया है । तहरीर में कहा गया है कि इस प्रकार अपने आप को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बेईमानी की नियत से धोखाधड़ी करते हुए अपराधिक न्याय भंग का अपराध किया है। अतः इनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जाना चाहिए। पुलिस ने शाखा प्रबंधक द्वारा उपलब्ध कराई गई तहरीर के आधार पर तत्कालीन रोकड़िया प्रवीण सुमन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun