फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, ससुराली जनों पर हत्या का संदेह

Picsart 22 06 06 11 38 38 669

कायमगंज से ,जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 6 जून 20-22
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम ढंमढेरा में बीती शाम देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शब फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने मृतक युवक के ससुराली जनों पर हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बीती रात लगभग 9:00 बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढमढेरा निवासी योगेंद्र(26) पुत्र स्व० फुलवारीलाल का शव उसी के खेत से कुछ दूर स्थित गांव के ही डॉ वेद राम तथा शैलेंद्र के खेत की मेड पर खड़े पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतक के परिजनों का आरोप है कि योगेंद्र को उसके साले भूरा, राम जीत, राजू तथा अहलकार पुत्रगण जयसिंह ने बीते दिवस सुबह 8 बजे अपने घर रमपुरा ढपरपुर थाना मऊदरवाजा अपने घर बुलाया था । शायद वही जाने के कारण मृतक सुबह से ही घर से गायब था। घर न लौटने पर मृतक की खोजबीन की गई। मृतक की बाइक उसी के मक्का के खेत में खड़ी हुई थी। जिसे देख कर योगेंद्र के ताऊ के लड़के अनुराग ने तथा युगेश ने खबर घर वालो को दी। खबर फैलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे । मृतक की मां सरोजा देवी शव देख कर दहाड़े मारकर रोने लगी। मां सरोजा देवी तथा बहन शिवानी ने बताया कि योगेंद्र का दो बिसवा का प्लाट फर्रुखाबाद में है। जिसे उसकी पत्नी भगवानश्री के नाम कराने के लिए उसके साले उस पर दबाव बना रहे थे । इसीलिए बीते दिन योगेंद्र को फोन कर फर्रुखाबाद बुलाया था। मां तथा बहन ने बताया कि उसकी कोई पुरानी रंजिश किसी से नहीं है। मृतक के तीन बच्चे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और साथ ही इस सनसनीखेज संदिग्ध हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes