कायमगंज / फर्रुखाबाद 29 मई
डा०निर्मल सीपी ,प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी (शिक्षक सभा )ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र प्रेषित कर कहा है कि विधानसभा क्षेत्र 192 में कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐसे स्थान पर स्थित है। जहां उसके बिल्कुल पास में तहसील एवं मुंसिफ कोर्ट स्थापित है । अस्पताल तथा तहसील व मुंसिफ कोर्ट के बीच से नगर का मुख्य मार्ग जाता है। यह मार्ग तहसील एवं कोर्ट को आने वाले लोगों की भीड़ के कारण हर समय जाम की स्थित में बना रहता है। जाम के कारण अस्पताल लाए जाने वाले मरीजों के वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं । अति गंभीर मरीज के जाम में फंसे होने से उसकी जान को खतरा बहुत अधिक रहता है।इसलिए इस सरकारी अस्पताल को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर भवन निर्मित कराने की मांग करते हुए सपा नेता ने सुझाव दिया है कि इसके लिए उपयुक्त स्थान नगर के समीप बसे गांव पितौरा में कभी संचालित रही फ्रूट फैक्ट्री जो अब बंद ही नहीं है वल्कि पूरी तरह खंडहर में बदल चुकी है। उनके अनुसार इस फैक्ट्री का रकबा 25 एकड़ में फैला हुआ था। जो अब अतिक्रमण के कारण बहुत ही कम रह गया है ।इसलिए इतने बड़े भू-भाग को जो सरकारी संपत्ति है। इसे अतिक्रमण मुक्त कराते हुए जन सुविधा के हिसाब से इसी स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना जनहित में कराई जाए। जिससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों को घंटों जाम में फस कर ना परेशान होना पड़े और ना ही उनकी जान को खतरा पैदा हो सके।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun