कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 मई 2022
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी कायमगंज को ज्ञापन सौंप कर चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान तथा अघोषित विद्युत कटौती की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा है कि- व्यापारी की संपत्ति राष्ट्र की संपत्ति है। इस को ध्यान में रखते हुए किसी भी व्यापारी वर्ग के साथ सौतेला व्यवहार न किया जाए। उन्होंने कहा कि मानक के अनुसार ही अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। नाली के ऊपर मानक के अनुसार बनी पटिया न तोड़ी जाए। क्योंकि इससे अतिक्रमण प्रभावित नहीं होता। इसलिए नाली के बाहर किए गए अतिक्रमण को ही हटाया जाना चाहिए । व्यापारियों का कहना है कि मानवीय दृष्टिकोण से दुकान व घर पर आने जाने के लिए रास्ता तो होना ही चाहिए। इसी को दृष्टिगत रखते हुए अतिक्रमण अभियान से संबंधित अधिकारियों एवं व्यापारियों की एक बैठक बुलाकर अतिक्रमण अभियान संबंधी सही दिशा तय कर लेनी चाहिए।
इसी के साथ प्रतिनिधिमंडल ने नगर में इन दिनों की जा रही अघोषित विद्युत कटौती पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा है कि भीषण गर्मी एवं उमस भरे दिनों में बार-बार विद्युत कटौती से आम जनमानस काफी त्रस्त है। विद्युत के अभाव में पेयजल संकट की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। उन्होंने केंद्र पर लगी पुरानी मशीनों तथा लाइनों के जर्जर तारों को बदलने की बात कहते हुए कहा है कि इसके अभाव में ही बार-बार फाल्ट होता है। व्यापार मंडल ने ज्ञापन में कहा है कि जो विद्युत कर्मचारी मीटर से बिल निकालने घरों पर जाते हैं। उस समय उन्हें घरों पर कोई व्यक्ति नहीं मिलता है। क्योंकि काम धंधे का समय होता है। इसलिए लोग बाहर चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में केवल महिलाएं ही घरों पर होती हैं। जिसका नाजायज फायदा उठा कर विद्युत मीटर रीडर मनमाने ढंग से रीडिंग भरकर उपभोक्ता का आर्थिक शोषण करते हैं। इनकी इस गतिविधि पर भी अंकुश लगाया जाना चाहिए। ज्ञापन अवसर पर अनुपम अग्रवाल, पवन गुप्ता, मनोज कौशल, अतुल गुप्ता, श्रवण कौशल, सुबोध गुप्ता, कमलेश भारद्वाज, अमित सेठ, वसीम अंसारी ,संजय गुप्ता नगर अध्यक्ष सहित अन्य संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct