कायमगंज / फर्रुखाबाद 29 अप्रैल 2022
तहसील कायमगंज के गौ रक्षा दल अध्यक्ष दानवीर सिंह को पता चला कि कोई गौ मांस बिक्री का धंधा करने वाला कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बिल्सड़़ी के पास से बाइक पर रखकर गौ मांस ले कर जा रहा है। दानवीर ने अपने दल के अन्य सदस्यों के साथ बाइक सवार को जाकर पकड़ लिया । दानवीर ने आरोप लगाते हुए कहा कि थाना कंपिल में तैनात एसआई उदयवीर सिंह धन के लालच में यह कार्य करवाने की गौ मांस तस्करों को छूट दिए हुए हैं। पकड़े गए मांस विक्रेता ने अपना नाम नफीस पुत्र दौलत शेर बताया। मौके पर पहुंची पुलिस को बरामद गोमांस सहित नफीस को सौंप दिया। इसकी पुष्टि करते हुए थाना कंपिल में तैनात एसआई इंचार्ज मंगल सिंह ने कहा कि पकड़ा गया नफीस गांव कटिया का ही रहने वाला है। यह पॉलिथीन में छिपाकर प्लैटिना बाइक से लगभग एक कुंटल गौ मांस लिए जा रहा था। जिसे बरामद कर लिया गया है। गौ रक्षकों के अनुसार नफीस गौ मांस आए दिन चोरी छुपे अपने गांव कटिया तथा इसके आसपास के ग्रामों सहित निजामुद्दीन पुर आदि गांव में बेचता है। आज भी बिल्सडी के रास्ते मांस की बिक्री करने ही जा रहा था। झ्स संबंध में सीओ सोहराब आलम ने कहा है कि सूचना पुलिस को प्रातः 6:00 मिली थी ,कि बाइक सवार एक युवक जिला कासगंज के कस्बा भरगैन से गोमांस लाकर बिक्री करने जा रहा है। जिसे गौ रक्षकों द्वारा पकड़ा गया है । उसे पुलिस द्वारा मौके पर जाकर हिरासत में ले लिया गया है। गौ रक्षा दल के अध्यक्ष दानवीर की तहरीर पर गौ मांस तस्कर के विरुद्ध गौवध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun