आईपीएल [इंडियन प्रीमियर लीग] पर लग रहे सट्टे में लिप्त 11लोगों को लिया पुलिस ने हिरासत में नकद धनराशि सहित अन्य सामान किया बरामद

1650688008801

फर्रुखाबाद 23 अप्रैल 2022
इस समय पूरा देश इंडियन प्रीमियर लीग द्वारा आयोजित मैच देखने का आनंद ले रहा है । लेकिन फर्रुखाबाद में इस मैच को लेकर सट्टे का बाजार पूरी तरह गर्म हो चुका है। खेले जा रहे खेल के बल्ले और गेंद पर सट्टे की बाजी लगाने में व्यस्त होकर बड़ी संख्या में लोग तबाह हो रहे हैं। इस अवैध सट्टे को लेकर जनपद के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सख्त रुख अपना लिया है । उनके निर्देशन में बीती शुक्रवार की रात को आईपीएल सट्टा होने के संदेह पर एसओजी टीम प्रभारी बलराज भाटी ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर के कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने लिप्त पाए गए 11 लोगों को हिरासत में ले लिया।. यहां से पुलिस ने सट्टे से संबंधित बरामदगी करने में सफलता प्राप्त करते हुए 31300 रुपया नकद तथा सट्टा पर्ची पेन एक एलईडी टीवी मय सेटअप बॉक्स आदि सामान भी बरामद किया है। एक जगह जब पुलिस छापा मारने गई तो उसे वहां कोई नहीं मिला। एसओजी प्रभारी ने लगभग 30 पुलिस कर्मचारियों के साथ शाम करीब 4:30 बजे नगर के मोहल्ला सूफी खान में एक मकान पर छापा मारा । जहां पुलिस को मकान मालिक नहीं मिला ।तो उसके बेटे को हिरासत में ले लिया गया । उसकी निशानदेही पर यहां से भी कुछ न कुछ बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली। यहां से फिर मोहल्ला भीकमपुरा में स्थित दो घरों पर छापा डाला गया। यहां से पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया। इस जगह पुलिस द्वारा करीब आधे घंटे तक तलाशी ली जाती रही। इसके तुरंत बाद पुलिस दूसरे ठिकाने पर पहुंची । किंतु तब तक वहां से लोग निकल चुके थे। इस तरह देर रात तक पुलिस द्वारा छापामार कार्यवाही अभियान जारी रहा। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से किसी अज्ञात जगह पर पुलिस सच्चाई जानने के लिए पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस गिरफ्त में आए अभियुक्तों ने कुछ और लोगों के बारे में जानकारी दी है। जिनकी तलाश की जा रही है।
फर्रुखाबाद नगर में ही नहीं बल्कि नगर कायमगंज में भी आईपीएल सट्टे का काम कई जगह पर होने की चर्चाएं हो रही हैं। इस काम से यहां कायमगंज में भी बहुत से परिवार कंगाल होते जा रहे हैं। जरूरत है सटीक जानकारी के आधार पर इस कारोबार पर अंकुश लगाकर बर्बाद हो रहे सट्टेबाजों के परिवारों की हो रही आर्थिक दुर्दशा से उन्हें बचाने की।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes