उपचार के दौरान आशा बहू की हुई दुखद मौत

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 17 अप्रैल 2022

मृत्यु जीवन कटु सत्य है। जिसने इस संसार में जन्म लिया ।उसकी मृत्यु भी एक दिन निश्चित ही होती है । किंतु फिर भी कुछ मौतें ऐसी होती हैं। जो असमय होने के कारण दुखद कही जाती है। ऐसी ही एक मृत्यु आज कस्बा शमशाबाद के मोहल्ला दलमीर खां निवासी 25 वर्षीय उरूज बानो पत्नी अयूब इदरीस की हो गई। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उरुज पिछले लगभग 6 वर्षों से आशा बहू के पद पर कार्य करते हुए लोगों की सेवा को अपना फर्ज बना चुकी थी । बताया गया कि आशा बहू के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। हालत बिगड़ती देख परिजन तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में उपचाराधीन उरूज बानो की दुखद मौत हो गई। मृतका अपने पीछे 3 बच्चों को छोड़कर हमेशा के लिए इस दुनिया से विदा हो गई ।उसकी मौत की खबर सुनते ही उसके घर पर शोकाकुल लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर किसी के मुंह से उरूज बानो के मृदुभाषी व्यवहार तथा सेवा करने के तरीके की तारीफ सुनी जा रही थी। परिजनों ने बताया कि पिछले 3 दिनों से उरूज बानो पेट दर्द से पीड़ित थी। उसका इलाज एक स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा था। हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल ले जाया गया था। जहां उन्होंने उपचार के दौरान ही अंतिम सांस ली।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes