कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 अप्रैल 2022
कभी विकास और साफ-सफाई के लिए पास पड़ोस के कई जनपदों में ही नहीं, प्रदेश में अपनी पहचान आदर्श नगर पालिका के रूप में बना चुकी नगर पालिका परिषद कायमगंज का धीरे-धीरे ग्राफ गिरता जा रहा है। आज आलम यह है कि नालियों से निकाला गया, गंदगी व कचरा तथा घरों से बाहर डाले जाने वाले कूड़े कचरे के अधिकांश मोहल्लों में ढेर लगे दिखाई दे रहे हैं। वही साफ सफाई नियमित ना होने के कारण अधिकांश स्थानों पर नालियां गंदे पानी और कीचड़ से बजबजाती दिखाई दे रही हैं । इन नालियों में तमाम तरह के विषैले कीड़े रेंगने लगे हैं। इतना ही नहीं, गंदगी के आलम के चलते मच्छरों की भरमार होती जा रही है। दिन हो अथवा रात दुकान या आवास या फिर दूसरे स्थानों पर भिन- भिनाते मच्छर नगर वासियों का खून चूस रहे हैं। बढ़ते गर्मी के प्रकोप से मच्छरों के काटने तथा दूसरे कीटों के पनपने के कारण मलेरिया जैसी घातक बीमारियों का नगर में प्रकोप बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं नगर पालिका परिषद के इलाके में कई जगह ऐसे तालाब , जो अभिलेखों में तो तालाब के नाम से ही दर्ज हैं। परंतु वास्तव में अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण करके इन तालाबों को अस्तित्व विहीन कर दिया गया है। परिणाम स्वरूप नालियों से बहने वाला पानी नाला बंद होने पर जल स्तर के हिसाब से नालियों में ही एक सतह तक भरा रहता है। पानी भरे रहने के कारण गंदगी तथा कचरा साफ नहीं हो पाता । गंदगी के कारण बहुत जगहों पर दुर्गंध आती है। कुछ स्थान तो ऐसे हैं यहां से निकलने पर लोगों को अपनी नाक पर रुमाल रखना पड़ता है। अभी कुछ दिन पहले ही हिंदू जागरण मंच ने अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर को ज्ञापन सौंपकर, नगर में बढ़ रही गंदगी तथा मच्छरों के प्रकोप से अवगत कराते हुए फाफिंग मशीन चलवाने के साथ ही साफ सफाई कराने एवं प्यासे लोगों को शीतल तथा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर में लगे हैंड पाइपों को सही कराने एवं जगह- जगह पहले से लगाए गए फ्रीज़रो की मरम्मत कराने तथा आवश्यकतानुसार आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में नए फ्रीज़रो को जन सुविधा की दृष्टि से लगवाने की मांग की जा चुकी है । किंतु अधिशासी अधिकारी द्वारा इस जनहित की मांग को आज तक नजरअंदाज करते हुए , यदि यह कहा जाए की पूरी तरह जन उपेक्षा की गई है ,तो यह कहना अतिसयोक्ति नहीं होगा। वही कई तालाबों के अतिक्रमण का मामला भी नगर पालिका द्वारा ठंडे बस्ते में डाल देने के कारण उनका अस्तित्व बहाल होने की संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। इसके अलावा नगर पालिका में कार्यरत संविदा तथा आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों तथा पेंशनरों जिनका जीवन न्यूनतम वेतन पर ही निर्भर है। उनका भुगतान समय से देना तो दूर की बात है। कई- कई महीने तक उनकी मजदूरी न मिलने पर अपने भूखे प्यासे परिवार को देखकर यह कर्मचारी कई बार हड़ताल पर जा चुके हैं। कर्मचारियों ने नगर पालिका पर समय से भुगतान न करने के आरोपों की झड़ी लगाते हुए खुले मंच से यह भी आरोप लगाया था, कि इस नगर पालिका में ऐसा कोई काम नहीं, जहां भ्रष्टाचार ने अपनी जगह ना बनाई हो । जैसी स्थितियों से गुजर रही नगर पालिका आज अपनी उस गरिमा को खोती जा रही है। जो उसने विकास तथा स्वच्छता साथ ही पारदर्शी ढंग से कामों को अंजाम देकर प्राप्त की थी। अब देखना यह है कि शासन और प्रशासन इस पालिका की ओर ध्यान देकर कब तक इसके ढर्रे में सुधार लाने के लिए आवश्यक कदम उठाता है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव/दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct