रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो सवार महिला सहित तीन घायल- दो की हालत गंभीर

Picsart 22 03 31 14 18 49 877 1

– घटनास्थल से डायल 112 पुलिस टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 मार्च 2022
कायमगंज -फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित गांव पर बरझाला से पहले पूरब की तरफ अज्ञात रोडवेज बस तथा टेंपो की टक्कर में दो युवाओं सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके से चालक बस लेकर चला गया ।वही टेंपो तथा उसके चालक एवं उसमें बैठी अन्य सवारियां भी घबराहट में घायलों को तड़पता छोड़ कर घटनास्थल से चले गए थे। इससे न तो रोडवेज बस का और ना ही टेंपो के संबंध में कोई पता चल सका । राहगीरों द्वारा डायल पुलिस 112 को सूचना दी गई ।डायल 112 पीआरबी 2662 सुनील कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे । जहां से उन्होंने तड़पते लहूलुहान पड़े सभी घायलों को लाकर कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कंपिल के गांव त्यौर खास का निवासी 20 वर्षीय विजय पुत्र शीशराम अपने ननिहाल कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव भगवानपुर मजरा नगला बसोला गया हुआ था। वहां से अपने संबंधी 19 वर्षीय संजीव पुत्र रामकिशन के साथ दिल्ली जाने के लिए गांव से शमशाबाद पहुंचा था। शमशाबाद से दोनों टेंपो पर सवार होकर कायमगंज आ रहे थे । टेंपो जब बरझाला के निकट पहुंचने ही वाला था ।उसी समय कायमगंज की ओर से जा रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया। संजीव टेंपो में अगली सीट पर बैठा था। टक्कर लगने से उसका सीना तथा एक हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाथ व सीने की हड्डियां टूट गई। मांस के चिथड़े उड़ गए। वही इसी टेंपो में सवार महिला एहसान जादी पत्नी मोइनुद्दीन निवासी गांव भरतपुर थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर एवं विजय भी घायल हो गया। अस्पताल पहुंची घायल महिला को कुछ होश आने पर उसने बताया कि वह कंपिल क्षेत्र के गांव इकलहरा में अपने रिश्तेदार की मौत की सूचना पर वहां जाने के लिए टेंपो पर सवार हुई थी। महिला के अनुसार घटनास्थल से उसका एक पर्स जिसमें 930 रुपए नकद आधार कार्ड तथा कुछ अन्य कागजात थे गायब हो गया है ।अस्पताल पहुंचे सभी घायलों को प्रथम उपचार देने के बाद इनमें से बहुत अधिक गंभीर हालत वाले नगला बसोला निवासी संजीव तथा महिला एहसान जादी को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। संजीव को उसका रिश्तेदार विजय जो साथ में ही कुछ कम घायल हुआ था। अपने घर वालों को सूचना देने के बाद तुरंत लोहिया अस्पताल लेकर चला गया। जबकि महिला को लोहिया अस्पताल ले जाने के लिए उसके घरवालों को सूचना दी गई थी ,उनके आने का इंतजार किया जा रहा था। एक्सीडेंट की सूचना पाकर कोतवाली कायमगंज पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई ।जहां उसने मामले की जानकारी घायलों से बात करके करने का प्रयास किया। संजीव तथा विजय आज ही त्यौर खास पहुंचने के बाद प्राइवेट नौकरी करने के लिए दिल्ली जाने वाले थे । किंतु दुर्भाग्य से घटना इससे पहले ही घटित हो गई।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes