नगर पालिका आउटसोर्सिंग संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Picsart 22 03 29 15 58 36 414

– हड़ताल के चलते नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार बढ़ती गंदगी से नगरवासी परेशान
– बकाया वेतन भुगतान की व्यवस्था के स्थान पर अधिशासी अधिकारी ने जारी किया सफाई कर्मचारियों के नाम नोटिस
कायमगंज -फर्रुखाबाद 29 मार्च 2022
नगर पालिका परिषद कायमगंज में आउटसोर्सिंग एवं संविदा सफाई कर्मचारियों ने 2 माह से बकाया वेतन तथा पिछले 6 माह से पेंशन का भुगतान ना होने के कारण 28 मार्च से काम बंद कर हड़ताल कर दी है। जिसके कारण पूरे नगर में जगह- जगह कूड़े कचरे के अंबार लगने लगे हैं। वही नालियां बजबजाने लगी हैं। जिसके कारण फैल रही गंदगी से नगरवासी परेशानी महसूस कर रहे हैं। इससे पहले भी इन्हीं कर्मचारियों ने अपनी आर्थिक मजबूरी बता कर हड़ताल की थी। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों तथा कुछ सभासदों एवं संभ्रांत नगर वासियों की मध्यस्थता में नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर तथा हड़ताली कर्मचारियों के बीच समझौता हो गया था। समझौते के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई थी। किंतु इसके बाद फिर कर्मचारियों के सामने बकाया वेतन तथा पेंशन भुगतान की समस्या पैदा हुई । जिसका निराकरण ना होने पर कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक व अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर एवं प्रधान लिपिक राम भवन यादव को इसके लिए सीधे जिम्मेदार बताते हुए एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया।
Picsart 22 03 29 15 22 15 638

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज कुमार एवं नगर अध्यक्ष पिंकू उर्फ गुरुजी तथा महामंत्री विमल बाल्मीकि के नेतृत्व में संघर्ष का रास्ता चुनते हुए कहा है कि घुट घुट कर भूखों मरने से अच्छा है कि एक बार में ही जो होना है वह हो जाए। परेशान कर्मचारियों ने आज एक पत्र फिर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद तथा उप जिलाधिकारी कायमगंज गौरव शुक्ला के नाम संबोधित प्रेषित करते हुए अपनी मांगों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए गुहार लगाई है। प्रेषित पत्र में कर्मचारियों का कहना है कि उनकी वेतन पेंशन अन्य बकाया भुगतान की व्यवस्था करने की बजाय नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी उन्हें भयभीत करने के लिए कर्मचारियों के नाम नोटिस जारी कर कह रहे हैं कि यदि तुम लोगों ने हड़ताल समाप्त नहीं की तो सभी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी, तथा संविदा समाप्त कर नौकरी से हटा दिया जाएगा। उनके इस पत्र को कर्मचारियों ने अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों के हितों के विपरीत बताते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। कर्मचारियों ने फिर एक बार लंबित बकाया वेतन तथा पेंशन तत्काल भुगतान कराए जाने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों से अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करने की मांग की है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes