बकाया वेतन तथा पेंशन जैसी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए सफाई मजदूर यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

Picsart 22 03 24 20 05 29 269

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 24 मार्च 2022
आज स्थानीय निकाय सफाई मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद कायमगंज अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थित में पालिका के प्रधान लिपिक रामभवन यादव को सौंप कर अपनी लंबित समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग फिर एक बार दोहराई। ज्ञापन में सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन एवं रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन, जिन्हें 6 माह से अब तक भुगतान उपलब्ध नहीं कराया गया है। इन सभी के भुगतान को यथाशीघ्र समय रहते सुनिश्चित कराने की मांग की गई है । इस संबंध में संगठन के नगर अध्यक्ष पिंकू बाल्मीकि ने बताया कि ऐसे कर्मचारी जो वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अभी तक उनका भी भुगतान इस नगर पालिका द्वारा नहीं कराया गया है। इनका भुगतान कराने के साथ ही स्थाई कर्मचारियों का 3 माह का बकाया वेतन एरियर बोनस भुगतान कराने की उनका संगठन मांग करता चला आ रहा है । इसी के साथ ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शासन द्वारा आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का 1 दिन का मानदेय शासन स्तर से 336- 80 रुपया निर्धारित है। किंतु अधिशासी अधिकारी दैनिक वेतन सफाई कर्मचारियों को केवल 259 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से ही भुगतान कर उनके अधिकारों का हनन कर रही हैं। सफाई कर्मचारी नेता श्री बाल्मिक ने नगर पालिका में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त होने का भी आरोप लगाया और कहा कि यदि उनकी मांगें इसी माह की 27 तारीख तक नहीं मानी गई तो संगठन अगले दिन 28 मार्च से ही धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। जिस समय दिए गए ज्ञापन तथा अपनी मांगों का विवरण नगर अध्यक्ष मीडिया को दे रहे थे ।उस समय उनके साथ संगठन महामंत्री विमल बाल्मीक तथा मानिक लाल भी मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes