शमशाबाद/ फर्रुखाबाद 21 मार्च 2022
कहा जाता है कि पति पत्नी गृहस्थ जीवन की गाड़ी के दोनों पहियों के समान होते हैं। आपसी सामंजस्य से परिवार में खुशहाली आती है। वही विवाद की स्थिति में इसके उलट परिवार बर्बादी की राह पर चला जाता है । ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया। जब थाना क्षेत्र शमशाबाद के गांव रोशनाबाद में एक दलित दंपत्ति का आपस में तीखी नोकझोंक के साथ विवाद बढ़ गया । गुस्से में आकर पति ने धमकी भरे लहजे में पत्नी से कहा कि अब मैं तुम्हारे व्यवहार से बहुत परेशान हो चुका हूं। इसलिए अपनी ही जान गवा दूंगा। यह कहकर पति घर से बाहर तेज कदमों के साथ निकल कर चला गया। अनहोनी की आशंका से भयभीत पत्नी भी उसके पीछे पीछे चली गई। गांव से बाहर आम के बाग में पहुंच कर पति ने रस्सी पेड़ की डाल पर बांधी और दूसरे सिरे का फंदा अपने गले में लगा लिया। तब तक उसका पीछा करती हुई पत्नी भी वहां पहुंच गई। पति को ऐसा करते देख घबराई पत्नी ने पति से माफी मांगते हुए फांसी ना लगाने की गुहार लगाते हुए मनाने का प्रयास किया। लेकिन पत्नी की बात का उस पर कोई असर नहीं हुआ। यह देख कर घबराई पतिनी ने भी उसी रस्सी के लटकते हुए दूसरे सिरे का फंदा अपने गले में डालकर पति के साथ ही फांसी पर झूलने लगी । वे दोनों फांसी के फंदे पर छटपटाने लगे। तब तक भागकर मोहल्ले के कुछ लोग वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों को सहारा देकर रस्सी किसी धारदार चीज से काट दी ।दोनों को नीचे उतार लिया गया। बेहोश संपत्ति को पानी के छींटे तथा सहलाकर किसी तरह होश में लाया गया। ग्रामीण दोनों को समझा-बुझाकर घर वापस ले आए। संयोग ही था की आत्महत्या का प्रयास विफल हो गया, और वे दोनों दलित दंपत्ति बच गए। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि उन्हें इस प्रकरण की कोई सूचना नहीं मिली है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct