– प्रदेश की जनता का धन्यवाद कर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा
सीतापुर -उत्तर प्रदेश 17 मार्च 2022
उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव का धमासान समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाने के लिए मंथन कर रही है । तो विपक्ष में अकेले पहले की अपेक्षा ढाई गुना अधिक सीटें लेकर पहुंची समाजवादी पार्टी भी विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार होती नजर आ रही है। मतगणना के बाद आए चुनावी नतीजों ने वैसे तो लोगों को चकित कर दिया। सपा को उम्मीद थी, इस बार उनकी पार्टी जिन मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। उसी के आधार पर मतदाता मतदान करेगा, तो उसकी सरकार बन सकती है। लेकिन चुनावी नतीजों से ऐसा नहीं हो सका। प्रदेश की राजनैतिक तस्वीर साफ होने के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनपद सीतापुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना की, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नैतिक जीत हुई है। प्रदेश की जनता के भरपूर सहयोग और सपा के कार्यकर्ताओं की एकजुटता तथा मेहनत से समाजवादी पार्टी आगे बढ़ रही है। वही पहले की अपेक्षा भाजपा का जनाधार घट रहा है । उन्होंने कहा कि जहां हमारी सीटों में 2017 की तुलना में ढाई गुना वृद्धि हुई है, वही पार्टी का वोट प्रतिशत भी डेढ़ गुना बढा है। प्रदेश की बदहाली बताते हुए उन्होंने कहा कि जो बुनियादी सवाल थे, वो आज भी ज्यों के त्यों हैं। भाजपा को हल निकालना होगा कि महंगाई कम कैसे होगी? उन्होंने कहा कि बीजेपी को बुनियादी मुद्दों जैसे महंगाइ ,बेरोजगारी तथा उत्तर प्रदेश के विकास पर जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा परिणाम किसी ने नहीं सोचा था, कई लोगों ने जहर खा लिया। कई लोग शर्त हार गए, लेकिन इस परिणाम ने समाजवादियों को नैतिक जीत दिलाई है। इस बार नवगठित विधानसभा के सत्र में तथा भविष्य में सदन में जो भी कार्यवाही होगी। उसमें समाजवादियों की सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका दिखाई देगी। वहीं अखिलेश ने फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ को लेकर कहा कि अगर कश्मीर फाइल्स बन सकती है, तो लखीमपुर में जीप से कुचलने वाली घटना पर लखीमपुर फाइल्स क्यों नहीं बन सकती। यहां के पड़ोसी जिले में किसानों को जीप से कुचल दिया गया था। समय आए तो इस जघन्य हिंसा की भी फिल्म बनाई जानी चाहिए।
सपा अध्यक्ष ने भगवंत मान को उनके शपथ ग्रहण पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पंजाब का विकास होगा। शहीद भगत सिंह नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मान द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजन के निर्णय को सही बताया। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर , ‘पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान को शपथ ग्रहण के लिए बधाई एवं शुभकामनाए दी। साथ ही आशा व्यक्त कर कहा कि मान के कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक्की, एवं सद्भाव युक्त भाईचारे के साथ नवीन ऊर्जा युक्त, नये नजरिये की फसल खूब लहलहाएगी।’
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct