मासूम हुआ कार की टक्कर से घायल, वही दूसरे की जहर खाने से हालत गंभीर

Picsart 22 03 14 17 40 46 013

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 14 मार्च 2021

अलग-अलग स्थानों पर हुई घटना में एक बच्चे सहित दूसरे की हालत गंभीर हो गई। नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहा पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने रहने वाले विमल का 7 वर्षीय पुत्र गुड्डू अपने घर के दरवाजे पर खेला था। खेल-खेल में वह सड़क पर आ गया। वहां से निकल रही कार ने बालक को जोरदार टक्कर मार दी। Picsart 22 03 13 15 25 57 074

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में बालक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम सविता पुर बिहारीपुर की पूर्व प्रधान सहाना बेबी अपनी कार से जा रहीं रही थी । अचानक बच्चा सामने आ गया। जो कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया । बच्चे का उपचार समाचार लिखे जाने तक सीएचसी में जारी था । वहीं दूसरी घटना में सत्येंद्र पुत्र सरनाम सिंह निवासी गांव मेदपुर थाना कंपिल ने जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्रथम उपचार के बाद हालत गंभीर बताकर उसे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes