कंपिल / कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 मार्च 2022
निरंतर बिगड़ती पर्यावरण की स्थिति में सुधार के लिए करोड़ों का बजट खर्च कर प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष पूरे उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाती है। यह अलग बात है कि वृक्षारोपण में भी कागजी खानापूरी कर लक्ष्य की पूर्ति होने की रिपोर्ट शासन को दे दी जाती है। वृक्ष कितने लगाए जाते हैं, और किस प्रजाति के लगाए जा रहे हैं। 
वृक्षारोपण के बाद इनमें से कितने पौधे पानी के बिना सूखकर एवं देखरेख के अभाव में फलने फूलने से पहले ही समाप्त हो जाते हैं। खैर यह देखना तो प्रथम वरीयता के आधार पर वृक्षारोपण कराने वाले जिम्मेदार वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों एवं नगर ब ग्रामीण स्तर पर उन जनप्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है। साथ ही इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि जागरूकता के अभाव में तमाम लोग इन पौधों को जानबूझकर नष्ट कर देते हैं। जो बड़े होकर पर्यावरण के लिए सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस तरह देखा जाए तो हरे भरे वृक्ष ही धरा का सबसे बड़ा मानव उपयोगी श्रृंगार है। लेकिन उपेक्षा के चलते यह सब योजना धरातल पर फलने फूलने से पहले ही दम तोड़ जाती है।
आप देखिए उन वृक्षों के साथ लकड़ी माफिया धन कमाने के लालच में निडर होकर आरे चला रहे हैं। उदाहरण के तौर पर पिछले लंबे समय से अकेले थाना क्षेत्र कंपिल में ही हर रोज दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली प्रतिबंधित आम आदि हरे पेड़ों की लकड़ी भरकर थाना के मुख्य गेट वाले रोड से होकर निकलती देखी जाती है। 
इतने बड़े पैमाने पर काटे जा रहे विशालकाय वृक्षों की इस निर्दयता पूर्वक हो रही कटान के लिए यदि देखा जाए तो सीधे वन विभाग और उसके साथ ही पुलिस की मिलीभगत तथा अन्य कारणों के चलते लापरवाही उजागर हो रही है। गाहे-बगाहे मीडिया आदि में खबरें प्रकाशित होने के बाद खानापूरी के लिए लकड़ी कारोबार करने वालों पर थोड़ा बहुत जुर्माना लगाकर पर्दा डालने का प्रयास किया जाता है । जिससे विशालकाय हरे पेड़ों से खाली हो रही धरती पर पर्यावरण प्रदूषण की भयानकता को कम नहीं किया जा सकता। यदि समय रहते प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो धन लोलुप्पता रखने वाले लकड़ी माफिया तथा वन विभाग एवं पुलिस की तिगड़ी धरा के इस श्रंगार को समाप्त ही करा देंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct