अपहरण कर्ताओं के चंगुल से छूटा पूर्व ग्राम प्रधान

Picsart 22 03 08 21 04 16 173

– 4 माह पूर्व 10 नवंबर 2021 को ससुराल से हुआ था गायब
फर्रुखाबाद 8 मार्च 2021
थाना क्षेत्र कंपिल के गांव जैदपुरा निवासी पूर्व प्रधान महिपाल उर्फ सत्यवीर आज जब अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंचा तो उसने बताया कि लगभग चार माह पहले वह अपनी ससुराल जिला शाहजहांपुर थाना परौर के गांव हैदरपुर गया था। जहां से उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर अपहरणकर्ता कार में डालकर ले गए थे। प्रकरण में पूर्व प्रधान के भाई शिवराम ने थाना परौर में ही गुमशुदी 16 नवंबर को दर्ज कराई थी । जो बाद में पुलिस द्वारा 6 लोगों को नामजद करते हुए एफ आई आर में तब्दील कर जांच शुरू कर दी गई थी । इस संबंध में बताया गया कि शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अलियापुर रेलवे ट्रैक के इलेक्ट्रिक पोल संख्या 120/20, तथा 121/20 के निकट सोमवार की सुबह गांव के कुछ किसान खेतों पर काम कर रहे थे। Picsart 22 03 08 16 58 07 586

उसी समय एक व्यक्ति घबराया हुआ उनके पास पहुंचा और सहायता की गुहार लगाने लगा। किंतु उलझन समझकर किसान वहां से चले गए। इसके बाद खेतों पर जानवरों के लिए भूसा लेने आए कुछ लोगों से भी महिपाल ने अपनी पीड़ा बता कर मदद की गुहार की लेकिन यह लोग भी वहां से बिना कोई सहायता किए ही खिसक गए। इसके उपरांत वहां से निकल नहीं ट्रेन के डिब्बों में बैठी सवारियों की ओर भी इशारे करते हुए बताने का प्रयास करता रहा। लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी। किसी तरह अमरूद के बाग से अपने हाथ पैर खोलकर वहां वही लाइन के पास काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों के पास पहुंचा और अपनी बात बताई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना थाना शमशाबाद पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस महिपाल को लेकर थाने आ गई। घटना के बारे में थानाध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए मामले की जानकारी दी। थाने में पहुंचे महिपाल से जानकारी करने के बाद थानाध्यक्ष शमशाबाद ने मामले को थाना परौर से जुड़ा हुआ बता कर संबंधित थाने की पुलिस को सूचित कर दिया। परौर पुलिस थाना शमशाबाद पहुंची। जहां सेअपहृत को अपने साथ ले गई। पुलिस के अनुसार मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है । इसी विवाद के चलते महिपाल पर एक महिला दुष्कर्म का भी आरोप पहले लगा चुकी है। इस सनसनीखेज अपहरण से लेकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त होने के संबंध में कई प्रकार की बातें हैं उभर रही है । इस अपहरण के मामले में बताया गया कि जिस समय महिपाल किसी तरह छूट कर निकल गया उसी समय अपहरणकर्ता भी मौके से भाग गए थे। इस मामले में गिरीश पुत्र दामोदर, निवासी इकौना शिवपुरी थाना कलान, शिशुपाल पुत्र पोखपाल, निवासी कमलाईपुर थाना कंपिल, पप्पू निवासी बम्हौरा थाना परौर, संध्या पुत्री परशुराम, निवासी हैदलपुर,थाना परौर, धर्मपाल प्रधान, निवासी हैदलपुर थाना परौर, तथा परशुराम निवासी हैदलपुर,थाना परौर,के खिलाफ अपहरण का मामला परौर थाने में दर्ज हो चुका है । अब पुलिस इस मामले में महिपाल के द्वारा दी गई जानकारी एवं अन्य तथ्यों के आधार पर आगे जांच कर कार्यवाही करने की बात कह रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes