– इस गंभीर घटना की जांच के लिए उच्च अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर की पड़ताल लिए शराब के सैंपल
फर्रुखाबाद 4 मार्च 2022
जनपद फर्रुखाबाद की कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव अहिमलापुर निवासी जितेंद्र, मोनू तथा जनपद कन्नौज कोतवाली ब कस्बा छिबरामऊ निवासी ओंकार की जहरीली शराब पीने से 3 मार्च को मृत्यु हो गई थी। बताया जाता है कि जो शराब तीनों मृतकों ने सेवन की थी। वह इसी क्षेत्र के गांव भरतामऊ स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके से खरीद कर लाई गई थी। इस प्रकरण में मृतक ओंकार निवासी छिबरामऊ- कन्नौज के बेटे विपिन कुमार ने एफ आई आर दर्ज कराते हुए कहा है कि उसके पिता भरतामऊ ठेके से शराब खरीद रहे थे। सस्ती शराब देने को लेकर सेल्समैन से कहासुनी हो गई । उसी समय जितेंद्र तथा मोनू आ गए । उन्होंने सेल्समैन से अच्छी शराब देने कौ कहा ,सेल्समैन ने दुकान के अंदर से रखी हुई शराब लाकर उसके पिता को दी। बेटे का आरोप है कि सेल्समैन ने जहर मिश्रित शराब जानबूझकर उसके पिता को दे दी। जिसके सेवन से उसके पिता ओमकार तथा जितेंद्र और मोनू की मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शराब ठेकेदार विनोद कुमार गोदाम / स्टॉक प्रभारी महेश सिंह तथा सेल्समैन श्याम पाल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इस जहरीली शराब कांड से प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। वही जनसामान्य में भी आक्रोश दिखाई दे रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात कमिश्नर ,एडीजी तथा आईजी आबकारी विभाग के साथ भरतामऊ स्थित दुकान पर पहुंचे। जहां उन्होंने सेल्समैन से गहन पूछताछ की तथा पता लगाने का प्रयास किया। इसी के साथ डीएम- एसपी फर्रुखाबाद तथा एसपी कन्नौज भी अंग्रेजी शराब दुकान पर पहुंच गए थे। सभी अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। कि अपमिश्रित द्रव्य युक्त जहरीली शराब का धंधा कहां किया जाता है और यह शराब कैसे और किस स्थान से लाकर बेची जाती है। उधर उसी समय संयुक्त आयुक्त लखनऊ धीरज सिंह एवं ज्वाइंट कमिश्नर आगरा भी अपनी टीम के साथ भरतामऊ अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे। जहां उन्होंने मामले का गहराई से पता लगाने का प्रयास करते हुए ठेका अंग्रेजी शराब वाली दुकान से उपलब्ध शराब के जांच हेतु सैंपल भरवाए। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी काफी वर्ष पहले एटा में जहरीली शराब से कई दर्जन लोगों की जान चली गई थी। इससे पूर्व भी जगह जगह इस तरह की घटनाएं घटित होती रही। हर घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी जांच करने, पुनरावृति रोकने, जैसी बातें करते हैं। लेकिन अवैध शराब निर्माण, स्टॉक करना तथा उसे अधिकांश देशी एवं विदेशी शराब बिक्री की दुकानों तथा गोदामों तक पहुंचाने का काम ऊंचा रसूख रखने वाले शराब माफिया करने से बाज नहीं आते हैं। जब तक इन्हें नहीं रोका जाएगा या इनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अभियान के रूप में नहीं की जाएगी। तब तक कुछ समय के बाद फिर पहले जैसी ही घटनाएं घटने का क्रम रुकने की संभावना बहुत कम ही हो सकती है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct