पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अंग्रेजी शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

Picsart 22 03 03 18 48 22 717

कायमगंज /फर्रुखाबाद 3 मार्च 2022

धन कमाने के चक्कर में शराब माफिया अपमिश्रित नकली शराब बनाकर जगह -जगह सप्लाई कर रहे हैं। समझा जाता है कि इस तरह से बनाई गई शराब सस्ती होने के कारण शराब के ठेकों पर भी पहुंचाकर ऊंची कीमत पर बेचने का धंधा किया जा रहा है । इस नकली अवैध शराब पीने से अब तक कई जगह शराब पीने वालों की मौतें हो चुकी हैं ।आज कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में भी नकली शराब से 3 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। जिसमें कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र के गांव अहमलापुर निवासी 50 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामचंद्र तथा इन्हीं के परिवार के 26 वर्षीय मोनू पुत्र कोतवाल सिंह एवं जितेंद्र के दोस्त निवासी गीतापुरम कॉलोनी छिबरामऊ जनपद कन्नौज ओंकार की शराब पीने से मौत हो चुकी है। इन लोगों ने भुने हुए आलू की पार्टी में इसी क्षेत्र की भरतापुर स्थित शराब ठेके से शराब खरीद कर पी थी। जो इनकी मौत का कारण बन गई। जैसी घटनाओं को रोकने के लिए आज पुलिस क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम तथा एस एच ओ संजय कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ छापामार अभियान चलाया। कायमगंज नगर तहसील पुलिया पुलग़ालिब के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर इसके उपरांत ट्रांसपोर्ट चौराहा, रेलवे रोड तथा नगर के बीच में परमानंद मिल के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों पर पहुंच कर इन पुलिस अधिकारियों ने दुकान में मौजूद सेल्समैनों से उपलब्ध स्टॉक तथा बिक्री एवं अवशेष स्टॉक के बारे में उपलब्ध अभिलेख ,बिलआदि से मिलान कर जानकारी प्राप्त की। इसके बाद पुलिस टीम के अधिकारियों ने बिक्री के लिए दुकानों में मौजूद शराब की बोतलों आदि की पैकिंग तयात होलोग्राम से मिलान कर शराब की निर्माता कंपनी तथा उसकी क्वालिटी की जानकारी प्राप्त की। नगर में निरीक्षण के बाद पुलिस टीम का काफिला कायमगंज अलीगंज रोड पर स्थित गांव ब्राहिमपुर तथा ढंमडेरा की शराब दुकानों की जांच के लिए रवाना हो गया। कायमगंज नगर में समाचार लिखे जाने तक की गई जांच में किसी भी दुकान पर कोई अनियमितता पाए जाने की शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। यहां छापामारी से पहले पुलिस द्वारा कंपिल तथा रायपुर आदि स्थानों पर चल रही शराब की दुकानों पर भी छापा मारकर, जांच की गई थी।

शराब ठेकों पर या अन्य स्थानों से बेची जा सकती है जानलेवा अवैध शराब
कायमगंज 3 मार्च 2022
पुलिस द्वारा एक मैसेज वायरल किया गया है ।जिसके माध्यम से लोगों को सचेत करते हुए कहा गया है कि किसी भी समय कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में भी कोई गलत [मार्का] की शराब आ सकती है। जिसको पीने से शरीर को हांनि या मृत्यु भी हो सकती है। इस सूचना को अधिक से अधिक प्रसारित करने की अपील कोतवाली पुलिस द्वारा आम लोगों से की जा रही है। इस मैसेज से एक बात की संभावना तो समझी जा सकती है, कि शराब के कारोबारी अपने इस अवैध धंधे से बाज नहीं आ रहे हैं।चाहे किसी की जान जाए या फिर उन्हें कोई भारी नुकसान हो। इससे शराब के अवैध कारोबारियों को कोई फर्क पडने वाला नहीं। अब यह बात तो लोगों को ही सोचनी होगी कि वे अपनी तथा अपने परिवार और समाज का हित पहचान कर शराब जैसी बुरी लत से दूर ही रहें।

रिपोर्ट दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes