जीवन में शिक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण, अभिभावक अपने बच्चों को भेजें स्कूल

IMG 20220302 WA0037

कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 मार्च 2022
विकासखंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में स्कूल प्रबंधन समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई । बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने अभिभावकों को बताया कि फरवरी माह से विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई विधिवत प्रारंभ हो चुकी है। फिर भी पचास फीसदी बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। मार्च इस सत्र का आखिरी महीना है। जिसमें वार्षिक परीक्षा का आयोजन, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, परीक्षाफल वितरण, आदि सभी जरूरी कार्य किए जायेंगे। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा ही सबसे महत्वपूर्ण है इसलिए बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए उन्हें हर हाल में समय से प्रतिदिन विद्यालय अवश्य भेजें। इस अवसर पर पेशकार, जयवीर, हरिदास, महावीर आदि ने इस समय खेती में आलू, मूंगफली, सरसों आदि काम होने के कारण बच्चों की कम उपस्थिति की जानकारी दी। गंगा देवी,जय देवी ने भी बालिकाओं से घरेलू काम लिए जाने की बात कही। समिति के अध्यक्ष खेतल सिंह ने सत्र के आखिरी माह में सभी बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगले माह में नये सत्र की शुरुआत होगी । जिसमें स्कूल चलो अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में कमलेश राजपूत, प्रेमवती विद्या, पूजा, आशा, उमा, मोहिनी,अजब सिंह, रामवीर,नानिकराम, रवेंद्र, आदि प्रबंध समिति के सदस्य तथा अभिभावक गण मौजूद रहे। सभी ने हर हाल में अपने -अपने बच्चों को स्कूल भेजने का वादा करते हुए अन्य लोगों से बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने का अनुरोध किया।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes