परचून दुकानदार ने नकदी व अन्य सामान की चोरी होना बता दी तहरीर ,पुलिस मामले को मान रही संदिग्ध

1646219672790

राजेपुर / फर्रुखाबाद 2 मार्च 2022
कस्बा ब थाना राजेपुर निवासी परचून दुकानदार राजू गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि कल रात उसकी दुकान की छत के पास से नकब लगाकर चोरों ने दुकान में प्रवेश किया। राजू के अनुसार चोर दुकान में रखी गोलक से 40हजार रु०नकद तथा अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी होने की शिकायत मिलने पर थाने में तैनात एसआई रक्षासिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसके अनुसार उन्हें मामला संदिग्ध मालूम पड़ा। इस पर पुलिस ने दुकानदार से गोलक खुलवाई, गोलक में पुलिस को 500- 500 के नोट कुल 15 हजार रुपए तथा कुछ रेजगारी रखी मिली। यह देख कर एसआई ने दुकानदार से पूछा की यदि चोर चोरी करके 40 हजार रुपए निकाल ले गए। तो फिर वे 15 हजार रुपए क्यों छोड़ जाते। इसके अलावा लगाए गए नकब का आकार भी 25 से 26 इंच का देखकर पुलिस ने कहा है कि इतनी छोटी जगह से कोई व्यक्ति अंदर कैसे आया होगा, और फिर इसी से वापस होना संभव नहीं है। यह दोनों स्थितियां मामले को पूरी तरह संदिग्ध बना रही हैं। फिर भी पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच कर पता लगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes