– मैनपुरी से जलाभिषेक के लिए साथियों के साथ फर्रुखाबाद – बदायूं सीमा पर स्थित गंगा तट कंपिल अटेना घाट पर जल भरने आया था
कायमगंज -फर्रुखाबाद 1 मार्च 2022
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए कांवड़ लेकर अपने साथियों के साथ जनपद मैनपुरी थाना कुरावली क्षेत्र के गांव अलूपुरा निवासी 23 वर्षीय युवक दीपांशु मिश्रा पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद्र मिश्रा कंपिल गंगा अटेना घाट पर जल भरने आया था । वह तथा उसके साथी गंगा पुल से होकर गंगा के उत्तरी भाग जनपद बदायूं की सीमा में पहुंच कर जल भरने से पहले गंगा स्नान के लिए पुल से पश्चिम की ओर गए। जहां दीपांशु जैसे ही गंगा की जलधारा में घुसा। उसे अंदाज नहीं था ।इसलिए वह गहरे पानी, जहां तेज धार थी । उधर चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। चीख-पुकार सुनकर उसके साथियों ने बचाओ -बचाओ की आवाज लगाकर सहायता की गुहार की। ग्रामीणों ने दौड़कर बचाने का प्रयास किया । लेकिन तब तक दीपांशु पानी में डूब चुका था। जिसकी सूचना वहां मौजूद लोगों ने जनपद बदायूं की पुलिस चौकी कटरा सहादतगंज पर दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों द्वारा खोजबीन शुरू करा दी । देर शाम दिन सोमवार को गंगा में डूबे युवक की पूरी रात खोजबीन होती रही।किंतु कोई पता नहीं चल सका। आज मंगलवार को सवेरे फिर एक बार गोताखोरों ने गंगा के पानी में घुसकर खोजने का प्रयास किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दिन के लगभग 2:00 बजे दीपांशु का शव गोताखोरों ने तलाश कर बाहर निकाला। इस दुखद घटना की सूचना पाकर मृतक की मां विमलेश तथा पत्नी नीशू जो अपने अबोध बच्चे लक्ष्य को गोद में लिए हुए थी। सभी परिजनों का बिलख- बिलख कर रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। बताया गया कि मृतक दो भाई बहनों में सबसे बड़ा था । दुर्भाग्य से मृतक के पिता की लगभग 5 वर्ष पहले ही एक सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। अपने परिवार तथा इकलौते अबोध बच्चे का एकमात्र सहारा दीपांशु ही था। जिसकी गंगा में डूब कर मृत्यु हो जाने से परिवार पर अचानक ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर
KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug