– रूसी यूक्रेन युद्ध की त्रासदी के बीच से निकलकर वतन वापसी की उम्मीद जताते हुए छात्र ने अपने पिता को बताया अपना हाल
कायमगंज -फर्रुखाबाद 2 मार्च 2022
रूस तथा यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग से दुनिया के सभी देश चिंतित हैं । यहां गरजती तोंपे विनाश कर रही है । चारों तरफ भय और मौतों का तांडव दिखाई दे रहा है। ऐसे में वहां फंसे भारतीय नागरिकों तथा छात्रों का जीवन भी संकट में घिरा हुआ है। एक वायरल वीडियो में तो यूक्रेन के सैनिक भारतीय छात्र छात्राओं पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखकर चिंता और बढ़ जाती है। लेकिन तमाम प्रयासों के बाद यूक्रेन से अब वहां फसे लोगों को भारत वापस लाने की मुहिम से कुछ तसल्ली भी मिलने लगी है। ऐसे में कायमगंज के गांव कुबेरपुर सरैया निवासी नजमी खां के पास एक वीडियो कॉल आया। जिसमें उनका बेटा अब्दुल गाजी खाँ भारत वापस लौटने की उम्मीद जताते हुए, अपने सुरक्षित होने की जानकारी दे रहा था। इसके बाद पिता को साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को काफी तसल्ली मिली। छात्र अब्दुल गाजी खाँ के पिता के अनुसार उसका बेटा दिसंबर 2021 में एमबीबीएस कोर्स की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन स्थित लिवीव शहर के एक मेडिकल कॉलेज में गया था। इसी बीच अब आकर वहां युद्ध होने लगा। पिता ने बताया कि उसके बेटे ने उसे फोन पर बताया कि उसे तथा उसके साथियों को एक बंकर में ठहरा दिया गया था। जहां का मंजर बहुत ही भयावह था। हम लोग बेहद चिंता ग्रस्त थे। और अल्लाह से सलामती की दुआ कर रहे थे। यूक्रेन से उसके बेटे ने फोन पर बताया कि 25 फरवरी की रात को हम सभी लोग स्यानी बॉर्डर के लिए चल पड़े थे। यहां से 28 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। पूरी रात जागकर काटी और वही साथियों के साथ रुका रहा। बॉर्डर पर यूक्रेन के सैनिकों ने मारपीट की और वापस भेज दिया। इसके बाद किसी तरह वीजा मिला। तो 10 किलोमीटर पैदल चलकर बस तक पहुंच सका। जहां से वह पोलैंड के लिए रवाना हो गया है। छात्र अब्दुल गाजी ने फोन पर बताया कि अब चिंता की कोई बात नहीं है। हो सकता है उसके फोन की कनेक्टिविटी न रहने पर आपसे बात न हो सके। तो फिकर मत करना। पोलैंड पहुंचने के बाद मैं फिर एक बार आपसे संपर्क कर वीडियो कॉल करूंगा। अपने बेटे से फोन पर हुई बात के बाद परिवार के लोग राहत महसूस करते हुए उसके सकुशल भारत वापस आने की दुआएं मांग रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि अब उनका बेटा वहां की मुश्किलों से निकलकर जब पोलैंड पहुंच चुका है, तो वह जल्द ही उनके पास तक भी पहुंचेगा। उस घड़ी का परिवार के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिपोर्ट दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर
KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug