नवाबगंज/ फर्रुखाबाद 28 फरवरी 2022
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव हरदुआ मजरा बवना में चोरों ने तांडव करते हुए एक के बाद एक 4 घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला। बताया गया कि चोरी की घटना से पीड़ित परिवार जब थाना नवाबगंज अपनी रिपोर्ट लिखाने गए ,तो अपने चिर परिचित अंदाज का परिचय देते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने तथा मामले का खुलासा करने की बात तो कही, लेकिन इतनी बड़ी चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट लिखना उचित नहीं समझा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है, कि जब पुलिस ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट ही नहीं लिखती है। तो खुलासा करना तथा कार्यवाही करना कैसे संभव हो सकता है? खैर जो भी हो यह तो पुलिस तथा प्रशासन ही जाने ,कि वह अपराधिक घटनाओं पर बिना रिपोर्ट लिखे, कैसे रोक लगा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में शातिर चोर पहले महेशचंद पुत्र सुरजनसिंह के घर में घुसे । कमरे की कुंडी हटाकर अंदर रखे बक्से से 1 जोड़ी पायल तथा 25 हजार रुपए नकद चुरा लिए ।चोरों ने इसके बाद यहीं के निवासी अनुज कुमार उर्फ रिंकू सिंह पुत्र मन्नू सिंह के घर को निशाना बनाया। इनके यहां पर 1 जोड़ी सोने के झाले, 5 जोड़ी चांदी की पायल, 5 अंगूठी सोने की, एक सोने की लर व मंगलसूत्र एवं 01लाख 50 हजार रुपए नकद पार कर दिए । चोरों ने जयपाल सिंह पुत्र अमर सिंह के घर से एक चांदी की पायल ,एक अंगूठी सोने की, तथा सोने की एक नथ चुराने के बाद धनपाल सिंह पुत्र रामदयाल के घर में घुसकर उसकी बेटी के बैग में रखें 10 हजार रुपए नकद चुरा लिए । आज प्रातः जब लोग सो कर उठे। तो गांव में हुई एक के बाद एक लगातार चार चोरियों से सनसनी फैल गई। चोरों ने उठाए गए बक्से गांव के पड़ोस में ही सोबरन सिंह के वरसीम वाले खेत में रखकर खंगाले ,जहां पड़े बक्से तथा बिखरा हुआ कुछ सामान पड़ा मिला।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun