रूस- यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए बेलारूस में प्रस्तावित बैठक में भाग लेने के लिए यूक्रेन तथा रूस का प्रतिनिधिमंडल, दोनों पहुंचे बेलारूस, 3:30 बजे से हो सकती है शांति वार्ता प्रारंभ

1646044610052

नई दिल्ली 28 फरवरी 2022
रूस के हमले से यूक्रेन में हो रहे युद्ध का आज पांचवा दिन है ।इस बीच दागी जा रही गोलियों मिसाइलों पता बम धमाकों के बीच अब तक बहुत से सैनिक ही नहीं नागरिक भी मारे जा चुके हैं । रूस यूक्रेन की राजधानी कीव को चारों तरफ से घेर चुका है। इस बीच रूस पर यूरोपीय देशों ने कई तरह के प्रतिबंध लगाने की घोषणा करने के साथ ही प्रतिबंध लगाए भी हैं। लताविया ने अपने देश के नागरिकों से छूट देते हुए कहा है कि उनके देश के नागरिक यदि चाहे तो यूक्रेन की मदद के लिए युद्ध में भाग ले सकते हैं। उधर यह भी चर्चा है कि यूक्रेन ने रूस से कहा है कि वह अपनी सेनाएं यूक्रेन बॉर्डर से तत्काल हटा ले। किंतु बेलारूस ने रूस का साथ देने की घोषणा करते हुए युद्ध क्षेत्र में अपने सैनिक भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इस भीषण त्रासदी का हवाला देते हुए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय से यूक्रेन में 94 लोगों के मरने और लगभग 376 नागरिकों के घायल होने की पुष्टि की है। वार्ता शुरू होने के समय से चंद मिनट पहले रूस ने यूक्रेन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यूक्रेन अपनी राजधानी कीव खाली कर दे। इसे लेकर यूक्रेन में बेचैनी बढ़ती जा रही है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के प्रति प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव भी लाया गया । जिसके पक्ष में 11 बोट पडे जबकि विरोध में केवल एक मत ही पड़ा। इस मतदान से भारत तथा चीन एवं यू ए ई ने दूरी बनाए रखी। न्यूज़ एजेंसी से मिली सूचना के अनुसार बेलारूस में प्रस्तावित वार्ता के लिए यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल पहले ही पहुंच चुका है। इसके तुरंत बाद अभी कुछ समय पहले ही रूस का डेलीगेशन भी बेलारूस पहुंच गया है। यदि वार्ता सफल रहती है तो यूक्रेन में हो रहे युद्ध की विभीषिका थम जाएगी। किंतु रूस अपनी शर्त के अनुसार यह चाहेगा की यूक्रेन नाटो का हिस्सा ना बने, साथ ही यूक्रेन परमाणु संरक्षित हथियार भी न रखे ।क्योंकि युद्ध का कारण ही यूक्रेन में नाटो सदस्यता के बाद अमेरिकी सैन्य का प्रभुत्व रूस को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। इसके लिए यूक्रेन को पूरी तरह से रूस को आश्वस्त करना पड़ेगा कि वह ऐसा नहीं करेगा। संभवत ऐसी स्थिति में ही रूस युद्धविराम के लिए राजी हो सकता है। प्रस्तावित वार्ता से क्या हल निकलता है। यह पता को वार्ता के बाद ही चल सकेगा लेकिन तब तक रूस की गरजती तोपे यूक्रेन में तबाही मचाती रहेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes