KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर; पुलिस को भेजा गया मेडिकल मेमो
संवाददाता दानिश खान
कायमगंज, फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव बराबिकू में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के चलते एक महिला द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन में परिजन महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव बराबिकू निवासी सर्वेश कुमार की 42 वर्षीय पत्नी मीना देवी ने घर के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक तनाव के चलते महिला द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
महिला को फंदे पर लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। किसी तरह उसे नीचे उतारकर तत्काल कायमगंज सीएचसी पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया और हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
वहीं, अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस को मेडिकल मेमो भेजा गया है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी जुटाए जाने की संभावना है। फिलहाल महिला की हालत और घटना के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान



FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!
KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौकशी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने केलों के बाग में की छानबीन; मौके पर नहीं मिला कोई सुराग
KAIMGANJ NEWS –डायल 112 की सूचना पर अताईपुर मार्ग पहुंची कायमगंज पुलिस, हिंदू संगठन के[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेत में घेरकर मौसा-भांजे पर बरसाए लाठी-फावड़े और सरिये, दोनों लहूलुहान!
KAIMGANJ NEWS –पुरानी रंजिश में आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप, किसान यूनियन ने[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर सुलभ शौचालय में मिला युवक का शव, डेढ़ घंटे तक अंदर बंद रहने से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –शौचालय कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा खुलवाकर युवक को[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशियां, साहसी बालिका संस्था ने बांटी खुशियों की सौगात
Farrukhabad news खुशबू मिश्रा और शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में सिरोली वृद्धाश्रम पहुंची संस्था की[...]
Nov
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जर्जर बिजली पोल बना खतरे की घंटी! ट्रांसफार्मर के पास झुका खंभा, बिजली विभाग की फुर्ती से टला बड़ा हादसा
KAIMGANJ NEWS –जेई जावेद अहमद खान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा,[...]
Nov