– चर्चित एवं संवेदनशील विधानसभा सीट कुंडा जनपद प्रतापगढ़ में सपा प्रत्याशी के काफिले पर हमला होने की खबर तेजी से वायरल हो रही है
लखनऊ -उत्तर प्रदेश 27 फरवरी 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरण में पूरा होना है। अब तक चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है ।आज पांच वे चरण में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं ।आज भी विगत चरणों की तरह ही मतदाताओं में वोट डालने के लिए उत्साह दिखाई दे रहा है। प्रातः 7:00 बजे से जैसे ही मतदान शुरू हुआ मतदाता अधिकांश पोलिंग बूथों पर काफी संख्या में पहुंचते हुए दिखाई दे रहे थे । दिन के 11:00 बजे तक जिन 12 जिलों में 61 सीटों के लिए 693 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहां इस समय तक 22% मतदान होने की जानकारी दी गई है। उसके अनुसार 11:00 बजे तक जनपद चित्रकूट में 25:59%, कौशांबी में 25:03 %,बहराइच में 22:82 %,अयोध्या में 24:61%, गोंडा 22:29%, श्रावस्ती 23:18%, बाराबंकी 18 :67%, प्रतापगढ़ 20:09%, रायबरेली 20:11 %,सुल्तानपुर में 22:44 %,प्रतिशत मतदान होने की जानकारी दी गई है। इसी बीच एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि प्रतापगढ़ की कुंडा सीट पर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के सामने चुनावी मैदान में उतरे सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर हमला किया गया है। इसकी शिकायत समाजवादी पार्टी ने राजा भैया के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से की है । सपा ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि मामला अतिसंवेदनशील है । इसलिए निर्वाचन आयोग को तत्काल इसका संज्ञान लेना चाहिए।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct