लखनऊ उत्तर प्रदेश 27 फरवरी 20-22
सातवें चरण के लिए मतदान आज प्रातः 7:00 बजे से शुरू हो चुका है। इस राउंड में 2-25 करोड़ मतदाता 693 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। यह चरण इसलिए और खास हो गया है। क्योंकि इसमें कई कद्दावर मंत्रियों सहित विपक्षी दलों के भी कुछ सियासी लोगों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें से सत्ता पक्ष के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा नंद गोपाल नंदी का नाम है। तो वही प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट भी शामिल है। जहां से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया लगातार बाजी मारते आए हैं। वह भी इस बार खुद की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से चुनाव मैदान में हैं, और इस तरह बे सातवीं बार विधानसभा पहुंचने का रास्ता तय करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा सपा के अरविंद सिंह गोप, जनपद बाराबंकी की दरियाबाद सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं ।
कुल प्रत्याशियों में इस बार सभी दलों से मिलाकर कुल 90 महिला प्रत्याशी भी पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में उतर कर विधानसभा का रास्ता तय करने के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं।
कुंडा, सिराथू ,प्रयागराज दक्षिणी विधानसभा क्षेत्रों के अलावा जो अन्य प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में दांवपेच चला रहे हैं। उनमें से कुछ खास नाम प्रयागराज पश्चिम से भाजपा के सिद्धार्थ सिंह, प्रतापगढ़ पट्टी से भाजपा के ही राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह , गोंडा मनकापुर से भाजपा प्रत्याशी रमापति शास्त्री ,चित्रकूट सदर से भाजपा के चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के अलावा बाराबंकी की जैतपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया एवं प्रतापगढ़ रामपुर खास सीट से कांग्रेश की ही आराधना मिश्रा उर्फ मोना तथा इसी सीट से भाजपा के नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार के नाम भी शामिल हैं। इन सीटों पर प्रदेश के सभी की निगाहें टिकी हुई है। यहां भी मतदाता अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए मतदान कर रहे हैं। इस चरण में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के समय अकेले भाजपा ने विपक्ष को करारी मात देते हुए 61 में से 51 सीटों पर जीत दर्ज की थी । जबकि उस समय के चुनाव में भाजपा के सहयोगी अपना दल [एस] ने भी दो सीटें जीतकर अपनी उपस्थिति का अच्छा खासा आगाज किया था। सपा 2017 में यहां से केवल 5 सीटों पर ही विजय हासिल कर सकी थी। जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट से ही संतोष करना पड़ा था । इसके अलावा निर्दलीय 2 सीटों पर जीतने में सफल हुए थे। किंतु इससे भी पहले 2012 में सपा ने अकेले दम पर इन्हीं 61 सीटों में से 41 सीटों पर विजय पताका लहरा कर भाजपा को चकित कर दिया था। इस बार 2022 के चुनाव में जहां कांग्रेश की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने मतदाताओं के बीच पहुंचकर अच्छा संदेश दिया है। वही बदली परिस्थितियों में मतदाताओं का मूड पहले जैसा दिखाई न देना सत्ताधारी दल के लिए कड़वा घूंट साबित होता है, तो यह कहना कि कहीं बाजी पलट कर 2012 का इतिहास दोहरा दे, कुछ अजूबा नहीं कहा जा सकता। खैर जो भी हो आज यहां मतदाता सत्ताधारी दल भाजपा के कई मंत्रियों तथा कद्दावर नेताओं के साथ ही विपक्ष के नामचीन राजनीतिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदान द्वारा कर रहे हैं। परिणाम क्या होगा? इसके लिए 10 मार्च तक इंतजार करना होगा।
रिपोर्ट मुख्य संपादक जयपाल सिंह यादव
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct