KAIMGANJ NEWS कायमगंज में अवैध कब्जों पर गरजा प्रशासन का तेवर: पुल गालिब से जामा मस्जिद तक नपेगा दायरा, अब सीधे चलेगा बुलडोजर!

Picsart 26 10 11 11 13 18 726

KAIMGANJ NEWS तहसील और अस्पताल मार्ग पर रोज-रोज के महाजाम से उबला अफसरों का पारा, लाल निशान लगते ही अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

​कायमगंज  फर्रुखाबाद।

नगर के सबसे वीआईपी और संवेदनशील इलाके में सरकारी जमीनों को अपनी जागीर समझकर दबाए बैठे रसूखदारों और दुकानदारों की शामत आने वाली है। तहसील मुख्यालय, मुंसिफ कोर्ट और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जैसे अहम ठिकानों के सामने दशकों से पनप रहे अवैध कब्जों पर अब प्रशासन का चाबुक चलने को तैयार है। पुल गालिब तिराहे से लेकर जामा मस्जिद तक फैले करीब 110 मीटर के ‘डेथ-ट्रैप’ बन चुके रास्ते को जाममुक्त करने के लिए नगर पालिका और राजस्व महकमे की साझा टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार शाम अचानक फीता खिंचते देख इलाके के अतिक्रमणकारियों के पसीने छूट गए।

​जिंदगी पर भारी पड़ रहा था चंद मीटर का सफर

​पुल गालिब से जामा मस्जिद का यह टुकड़ा कहने को तो नगर की लाइफलाइन है, लेकिन हकीकत में यह शहर का सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुका था। इसी गलियारे में नगर पालिका परिषद, प्रधान डाकघर, तहसील परिसर, राजस्व न्यायालय और मुंसिफ कोर्ट की चौखट है। साथ ही जिंदगी बचाने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी यहीं स्थित है। हर रोज हजारों फरियादी, मुवक्किल और तीमारदार इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क पटरियों पर पसरे अवैध ठेलों, पक्के चबूतरों और टीन-शेडों ने सड़क को संकरी गली में तब्दील कर दिया है। नौबत यह आ चुकी थी कि सायरन बजाती एंबुलेंस भी यहां घंटों फंसी तड़पती रहती थीं और मरीज जिंदगी-मौत के बीच झूलते नजर आते थे।

​एसडीएम के कड़े तेवर, ईओ संग खींचा एक्शन प्लान

​लगातार मिल रही शिकायतों और आम जनमानस के आक्रोश को भांपते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अभिषेक वर्मा ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) डॉ. लव कुमार मिश्रा के साथ बंद कमरे में रणनीति बनाई और सीधे धरातल पर उतरने के फरमान जारी कर दिए। आला अफसरों की हरी झंडी मिलते ही राजस्व निरीक्षक शिवनारायण तिवारी, लेखपाल तामेश्वर प्रसाद राणा और पालिका कर्मियों का भारी-भरकम अमला फीता लेकर सड़क पर उतर पड़ा। टीम ने पुल गालिब तिराहे से जामा मस्जिद तक एक-एक इंच जमीन की पैमाइश कर अवैध कब्जों की लाल लकीर खींच दी।

​पहले प्यार से नोटिस, फिर बारूदी प्रहार

​पैमाइश की अगुवाई कर रहे राजस्व निरीक्षक शिवनारायण तिवारी ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि किसी भी सूरत में सड़क घेरने की इजाजत नहीं दी जाएगी। प्रशासन की योजना के मुताबिक, पैमाइश की जद में आए सभी भवन स्वामियों और काबिज लोगों को तत्काल नोटिस थमाया जाएगा। उन्हें एक तय मोहलत दी जाएगी कि वे अपना अतिक्रमण खुद अपने हाथों से समेट लें। अगर तय समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटा, तो प्रशासन का बुलडोजर खुद गर्जना करेगा और जब्ती व ध्वस्तीकरण का हर्जाना-खर्चा भी संबंधित कब्जाधारकों से ही वसूला जाएगा।

​फिलहाल प्रशासन का पूरा फोकस इसी 110 मीटर के अति-व्यस्त पैच को क्लीन करने पर है। अफसरों की इस आक्रामक घेराबंदी से आम शहरियों ने राहत की सांस ली है, वहीं दशकों से सड़क पर कुंडली मारकर बैठे लोगों में खलबली मची हुई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में अवैध कब्जों पर गरजा प्रशासन का तेवर: पुल गालिब से जामा मस्जिद तक नपेगा दायरा, अब सीधे चलेगा बुलडोजर!

KAIMGANJ NEWS तहसील और अस्पताल मार्ग पर रोज-रोज के महाजाम से उबला अफसरों का पारा,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खलल डाला तो खैर नहीं: कायमगंज में नवरात्र और त्योहारों को लेकर प्रशासन का कड़ा पहरा, गाइडलाइन न मानने वालों पर गिरेगी गाज!

KAIMGANJ NEWS–पंडालों पर तीसरी आंख का पहरा अनिवार्य, कार्यकर्ताओं के लिए ड्रेस कोड तय ​डीजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes