KAIMGANJ NEWS DGGI का ‘सुपर स्ट्राइक’: 10 दिन में दूसरी बार तंबाकू मंडी में हड़कंप, गोदाम पर ताला देख सीधे कारोबारी के बेडरूम तक पहुंची टीम!

Picsart 26 10 08 08 27 38 562

KAIMGANJ NEWS –दहशत में गिरे दर्जनों गोदामों के शटर; दूसरी फर्म से जुड़े ‘काले कनेक्शन’ की तलाश में लखनऊ विंग, खंगाले जा रहे गुप्त दस्तावेज।

​कायमगंज फर्रुखाबाद । तंबाकू के गढ़ कायमगंज में एक बार फिर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की धमाकेदार एंट्री से पूरे सिंडिकेट में सनसनी फैल गई है। महज़ 10 दिनों के भीतर लखनऊ टीम के इस दूसरे ‘छापेमार ऑपरेशन’ ने बड़े-बड़े मुनाफाखोरों की नींद उड़ा दी है। बुधवार दोपहर जैसे ही सरकारी गाड़ियों का काफिला तराई इलाके में दाखिल हुआ, मंडी में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते कई बड़े गोदामों के धड़ाधड़ शटर गिर गए।

​गोदाम बंद मिला तो घर का खटखटाया दरवाजा

DGGI की टीम का सीधा टारगेट गउटोला निवासी तंबाकू कारोबारी वीरेंद्र कठेरिया के ठिकाने थे। टीम जब पूरे लाव-लश्कर के साथ कारोबारी के गोदाम पर पहुंची, तो वहां सन्नाटा और मेन गेट पर भारी ताला लटका मिला। टीम ने बिना वक्त गंवाए तुरंत गाड़ी मोड़ी और सीधे कारोबारी के घर पर धावा बोल दिया। अचानक घर के बाहर अधिकारियों की गाड़ियां देख परिजनों और करीबियों के हाथ-पांव फूल गए।

​दस्तावेजों का जखीरा जब्त, ‘गुप्त लिंक’ की पड़ताल

घर के भीतर दाखिल होते ही टीम ने पूरे परिसर को अपने घेरे में ले लिया और अलमारियों से लेकर दराजों तक रखे सारे कागजात कब्जे में ले लिए। टीम के सदस्य हिमांशु शर्मा के मुताबिक, घर से मिले वित्तीय रिकॉर्ड्स, कच्ची पर्चियों और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से स्क्रूटनी की जा रही है। शुरुआती सूत्रों की मानें तो किसी अन्य संदिग्ध फर्म के साथ बड़े लेन-देन और टैक्स हेराफेरी के इनपुट पर यह शिकंजा कसा गया है। हालांकि, अफसर अभी हर सवाल पर सिर्फ इतना ही कह रहे हैं—”रिकॉर्ड्स की जांच पूरी होने दीजिए, सारा सच सामने आ जाएगा।”

​29 सितंबर की रेड का ‘पार्ट-2’, सिंडिकेट में खलबली

यह पूरा एक्शन इसलिए भी बेहद आक्रामक माना जा रहा है क्योंकि अभी बीते 29 सितंबर को ही DGGI ने दो दिग्गज तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों को नापा था। उस कार्रवाई की धूल अभी बैठी भी नहीं थी कि 10 दिन के अंदर यह दूसरा हमला बोल दिया गया। लगातार हो रही छापेमारी से मंडी के अन्य व्यापारियों में जबरदस्त खौफ है। बुधवार को पूरे बाजार में सिर्फ एक ही चर्चा रही कि अगला नंबर किसका है? फिलहाल टीम बंद कमरों में घंटों से कागजों का हिसाब-किताब मिलाने में जुटी है, और माना जा रहा है कि इस जांच की आंच कई और रसूखदारों तक पहुंच सकती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS देवठान एकादशी पर कायमगंज के बाजारों में उमड़ा आस्था और खरीदारी का सैलाब, सुबह से शाम तक रही रौनक

KAIMGANJ NEWS -सिंघाड़ा 25 रुपये तो शकरकंदी 30 रुपये किलो बिकी, 20 रुपये का एक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब लबालब, नालियां चोक और सड़क ऊंची… आखिर कहां जाएं बस्ती के लोग?

KAIMGANJ NEWS –किसी का मकान ढहा, तो किसी की नींव पर मंडरा रहा खतरा; वाल्मीकि[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बघार पुलिया के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 60 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल

KAIMGANJ NEWS –हेलमेट और सावधानी को लेकर फिर उठे सवाल, सिर व पैर में आई[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 218 बच्चों की मौजूदगी में स्कूल की रसोई में अग्निकांड, मालती ने जान जोखिम में डाल बंद किया सिलेंडर

Farrukhabaf news फर्रुखाबाद। लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]