KAIMGANJ NEWS –अस्पताल और तहसील मार्ग पर मनमर्जी का पहिया, मुंसिफ कोर्ट आने वाले बने मुसीबत; कायदे-कानून को ठेंगा दिखा रहे वाहन सवार, प्रशासन की चुप्पी पर भड़का जनआक्रोश।
कायमगंज (फर्रुखाबाद)
कस्बा चौकी की दीवार पर चस्पा चेतावनी का वह सरकारी बोर्ड अब सिर्फ एक कागजी मजाक बनकर रह गया है! जहां पुलिस का खौफ होना चाहिए था, ठीक उसी चौखट के बाहर बेलगाम वाहन चालकों ने सड़क को अपनी बपौती समझकर ‘मुफ्त का गैराज’ बना डाला है। जिम्मेदारों की आंखों पर बंधी पट्टी का ही नतीजा है कि नगर की सबसे संवेदनशील सड़क—जहां एक ओर जिंदगी बचाने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) है और दूसरी ओर इंसाफ की चौखट यानी तहसील व मुंसिफ न्यायालय—आज दिन-रात जाम के झाम में कराह रही है।
20 रुपये की ‘कंजूसी’ और पूरे शहर को सजा!
तहसील परिसर में पार्किंग का पुख्ता बंदोबस्त है, लेकिन जेब से चंद सिक्के ढीले न करने की फितरत ने आम राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। तारीख पेशी पर आने वाले वादकारी हों या अपने निजी रसूख में चूर लोग, तहसील पार्किंग का मामूली शुल्क बचाने के लालच में अपनी गाड़ियां मुख्य मार्ग पर ही आड़ी-तिरछी लावारिस छोड़ जाते हैं। देखते ही देखते सड़क किनारे दोपहिया वाहनों की ऐसी अभेद्य दीवार खड़ी हो जाती है कि दो कदम पैदल चलना भी किसी जंग जीतने जैसा लगता है।
चीखते सायरन, हांफते मरीज और बेबस तीमारदार
सबसे शर्मनाक और खौफनाक मंजर सीएचसी के मुख्य गेट पर नजर आता है। अस्पताल की दीवार से सटकर दर्जनों बाइकें इस कदर ठूंस दी जाती हैं कि गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को गोद में उठाकर ले जाना पड़ता है। कई बार तो जीवन-मौत से जूझते मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस इन्हीं बेतरतीब खड़े वाहनों के चक्रव्यूह में फंसकर सायरन बजाती रह जाती हैं, लेकिन इन बेपरवाह चालकों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। स्कूली नौनिहाल, महिलाएं और बुजुर्ग रोजाना इस अव्यवस्था की बलि चढ़ रहे हैं।
सिर्फ पोस्टरबाजी से नहीं चलेगा काम, क्रेन का खौफ जरूरी
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। इलाके के प्रबुद्ध जनों का साफ कहना है कि पुलिस अगर केवल दीवार पर पोस्टर चिपकाकर अपनी पीठ थपथपाती रहेगी, तो यह मनमानी कभी नहीं थमेगी। जब तक सड़क को पार्किंग स्थल बनाने वाले इन लापरवाहों के चालान नहीं कटेंगे और गाड़ियों को क्रेन से खींचकर सीज नहीं किया जाएगा, तब तक यह मर्ज़ ठीक होने वाला नहीं है। जनता अब केवल खोखले आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क पर सख्त पुलिसिया डंडा और ठोस एक्शन देखना चाहती है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राधे-राधे’ के जयकारों से थर्राया कायमगंज: सांझी मेले में राधा रानी के अलौकिक रूप पर फिदा हुए शहरवासी, डीजे की थाप पर आधी रात तक झूमी टोली
KAIMGANJ NEWS पितृपक्ष के 10वें दिन गंगा दरवाजा कमेटी ने रचा इतिहास, नयनाभिराम झांकियों ने[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सड़क पर उतरी ‘आधी आबादी’: फर्राटा भरने वालों को दिया सुरक्षा का पाठ, गूंजे जिंदगी बचाने के नारे
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में एलवाई डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने संभाला मोर्चा, ट्रांसपोर्ट चौराहे तक[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सिस्टम को अल्टीमेटम: ‘खैरात नहीं, हक चाहिए’—कायमगंज में आशाओं की बगावत से हिला स्वास्थ्य महकमा
KAIMGANJ NEWS –छठे दिन फूटा सब्र का बांध: ‘रात-बिरात हम दौड़ें और सरकार हमें चिल्लर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Shamshabad news गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा शमशाबाद, भव्य शोभायात्रा ने बांधा भक्तिरस का समां
Shamshabad news–ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे श्रद्धालु, छतों से हुई पुष्पवर्षा; गणेश पूजन के साथ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Shamshabad news शिकायत ने खोली सर्वे की पोल! जलमग्न खेतों में पहुंचा राजस्व अमला, 22 बीघा धान की फसल तबाही की भेंट
Shamshabad newsशमसाबाद/फर्रुखाबाद, 6 अक्टूबर। विनाशकारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। खेतों[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे नियम तार-तार: चौकी के चेतावनी बोर्ड पर ‘पार्किंग माफिया’ का कब्जा, 20 रुपये बचाने के फेर में बंधक बनी एंबुलेंस और जनता!
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल और तहसील मार्ग पर मनमर्जी का पहिया, मुंसिफ कोर्ट आने वाले बने[...]
Oct
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Lucknow Uttar Pradesh newsलखनऊ एयरपोर्ट पर ‘आग का तांडव’: प्लास्टिक के कमरों में भड़की लपटें, 2 मंजिला इमारत खाक; जान बचाने को छत से कूदे मजदूर
Lucknow Uttar Pradesh news–सुबह 6:30 बजे मची चीख-पुकार, 2 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सिलेंडर विस्फोट से उजड़े परिवार के आंसू पोंछने मसीहा बनकर पहुंची कोतवालेश्वर ट्रस्ट की टीम, राहत सामग्री पाकर छलके परिजनों के नयन
KAIMGANJ NEWS–बुरे वक्त में संभाला दामन: अनाज, बर्तन, साड़ियां और मासूमों की स्कूल ड्रेस थमाकर[...]
Oct